जमशेदपुर: साकची में तेज रफ्तार पिकअप ने दंपति को मारी टक्कर, महिला गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। होटल सागर गोलचक्कर के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई और पिकअप वैन की चपेट में आकर करीब दो मीटर तक घसीटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते…
Author: dhiraj Kumar
राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर फिर लगी मुहर, सटीक साबित हुआ सर्वे धनबल के सहारे कराए गए सर्वे धरे रह गए, निष्पक्ष आकलन पर खरा उतरा राष्ट्र संवाद देवानंद सिंह मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होते ही एक बार फिर राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर मुहर लग गई। चुनाव पूर्व प्रकाशित सर्वे रिपोर्ट में जिन प्रत्याशियों की बढ़त और जीत की संभावना जताई गई थी, परिणाम लगभग उसी के अनुरूप सामने आए। चुनावी माहौल के बीच कई राजनीतिक दलों और समर्थकों द्वारा अपने-अपने पक्ष में सर्वे कराए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं।…
बड़बिल-कब पुरा होगा रेलवे फाटक पर बननेवाला फ्लाईओवर। राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल टाउनशिप क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक पर बनने वाला फ्लाईओवर का सपना वर्षो बीत जाने के बाद भी अधूरा ही गया। वर्षो पूर्व रेलवे फाटक पर जब फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था,तो क्षेत्रवासियों को लगा कि कुछ वर्षो मे रेलवे फाटक पर लगनेवाले जाम से मुक्ति मिल जाऐगा। लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी फ्लाईओवर अधूरा ही रह गया , क्षेत्रवासियों के सपने अधूरे ही रह गए । आपको बता दे कि जब भी कोई ट्रेने, मालगाड़ियां आदि इस मार्ग से गुजरती है,तो बंद रेलवे फाटक…
तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मुद्दा विधायक ने उठाया राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने विधानसभा सत्र के तारांकित प्रश्न के माध्यम से तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मियों की कमी का मामला उठाया।विधायक ने प्रश्न किया कि तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत 9 पदों के विरुद्ध मात्र 3 कर्मी ही कार्यरत हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि विगत कई वर्षों से रिक्त 6 पदों में 2 मेडिकल ऑफिसर, 1 फार्मासिस्ट, 1 लिपिक, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 आदेशपाल के पद शामिल हैं तथा…
खाटू श्यामजी की निशान यात्रा भक्तों में आस्था का समर्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान मे अयोजित दो दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य पर रघुनाथपूर से चांडिल श्याम मंदिर तक विशाल एवं भव्य निशान यात्रा निकला, रघुनाथपूर मे बाबा श्याम के निशान का पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया मौके पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी,पवन शर्मा, दुर्गा चौधरी, राजीव साव, शामिल होकर ज्योत का पूजन कर झेत्र की सूख समृद्धी की कामना की , कला भवन के वरिष्ठ महिला सदस्य सरोज जालान, कुसुम जालान, मंजू बगडिया, सत्यभामा जालान,…
पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पंचायती राज विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बहरागोड़ा प्रखंड के प्रखण्ड सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत सहायकों की प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करना, विभागीय नियमावली की समुचित समझ विकसित करना तथा पंचायत स्तर पर नागरिक केंद्रित सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना था। मास्टर ट्रेनर कान्हु मुर्मू एवं मास्टर ट्रेनर सुनील किस्कू ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं सरल उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में…
होली, ईद को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका।पोटका थाना शांति समिति की बैठक शुक्रवार को थाना प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने किया। बैठक का शुभारंभ थाना प्रभारी द्वारा होली और ईद पर्व मनाने हेतु उपस्थित सदस्यों से सुझाव मांगकर किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली और ईद पर्व शांति और सोल्लास से मनाया जाएगा। थाना प्रभारी ने सदस्यों से कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी, बच्चा चोरी का अफवाह और नाबालिगों द्वारा घर से भागकर गलत निर्णय लेने हेतु सभी पंचायतों में जागरूकता…
पत्थर खनिज खनन के लिए ग्राम सभा मंजूरी का ग्रामीणों ने किया खारिज राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका पंचायत अंतर्गत रोलाडीह (बनकांटी) में रैयती जमीन पर पत्थर खनिज खनन पट्टा के लिए आहूत ग्रामसभा ने बहुमत से नामंजूर कर दिया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी व स्थानीय मुखिया के द्वारा जारी आदेश के आलोक में ग्राम सभा का आयोजन शुक्रवार को रोलाडीह में ग्राम प्रधान कमल रंजन सरदार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान ने मौजा रोलाडीह में खाता संख्या 102 एवं 357 के प्लोट संख्या 1303(अंश),1382,1307(अंश),1304,1305,1306,1379,1313(अंश) के रकबा 7.40 एकड़ क्षेत्र पर अवस्थित…
मानगो में सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत, जुगसलाई में नौशीन खान ने मारी बाजी सुधा गुप्ता के माथे पर जिम्मेदारियों का बोझ राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पालिका के बहुचर्चित व रोचक मुकाबलों के परिणाम आखिरकार घोषित हो गए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मानगो में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी संध्या सिंह को 18,601 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। वहींजुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में नौशीन खान ने 720 मतों से जीत हासिल की। मानगो में रणनीति बनाम प्रबंधन की लड़ाई मानगो नगर निगम…
जुगसलाई में नौशीन खान की ऐतिहासिक जीत—720 मतों से परचम, विकास का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में नौशीन खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 720 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार और निर्णायक जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित किए गए, जिसके साथ ही क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का स्वागत किया, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा माना जा रहा था, लेकिन अंतिम…
