बड़बिल-कब पुरा होगा रेलवे फाटक पर बननेवाला फ्लाईओवर।
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल टाउनशिप क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक पर बनने वाला फ्लाईओवर का सपना वर्षो बीत जाने के बाद भी अधूरा ही गया। वर्षो पूर्व रेलवे फाटक पर जब फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था,तो क्षेत्रवासियों को लगा कि कुछ वर्षो मे रेलवे फाटक पर लगनेवाले जाम से मुक्ति मिल जाऐगा। लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी फ्लाईओवर अधूरा ही रह गया , क्षेत्रवासियों के सपने अधूरे ही रह गए । आपको बता दे कि जब भी कोई ट्रेने, मालगाड़ियां आदि इस मार्ग से गुजरती है,तो बंद रेलवे फाटक के कारण काफी जाम हो जाती है,और इस जाम मे स्कूली बच्चे, सहित कामकाजी क्षेत्रवासियों फंसे रहते है।रेलवे फाटक पर जाम मज फंसे रहना क्षेत्रवासियों की रोजमर्रा हो गई है।अब देखना यह है,कि अधूरा फ्लाईओवर पुरा होगा या यु ही अधुरे अवस्था मे शहर की शोभा बढ़ता रहेगा।

