खाटू श्यामजी की निशान यात्रा भक्तों में आस्था का समर्पण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान मे अयोजित दो दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य पर रघुनाथपूर से चांडिल श्याम मंदिर तक विशाल एवं भव्य निशान यात्रा निकला, रघुनाथपूर मे बाबा श्याम के निशान का पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया मौके पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी,पवन शर्मा, दुर्गा चौधरी, राजीव साव, शामिल होकर ज्योत का पूजन कर झेत्र की सूख समृद्धी की कामना की , कला भवन के वरिष्ठ महिला सदस्य सरोज जालान, कुसुम जालान, मंजू बगडिया, सत्यभामा जालान, को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गयी सभी निशान यात्री बाबा श्याम के झांकी के साथ-साथ जय श्री श्याम का उद्घोष करते हुए झूमते नाचते पीछे पीछे चल रहे थे बाबा श्याम की जयकारा से आसपास का वातावरण श्याममय हो गया निशान यात्रा मे शामिल महिला पुरुष एवं बच्चे सभी उत्साह से लबरेज होकर गाजे बाजे के साथ हाथो मे निशाना लेकर धनबाद जमशेदपुर मार्ग स्थित रघुनाथपूर से 12 km की दूरी पैदल चल कर निशान हाथों में लिए खाटू श्याम के जयकारे के उद्घोष भक्तों में उत्साह के साथ चांडिल श्याम मंदिर मे निशान अर्पण किया. रास्ते मे कई जगहों पर निशान यात्री के लिए अल्पाहार एवं पानी की व्यवस्था किया गया था, रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्याम मंदिर के आसपास केसरिया पताका से सजाया गया एकादशी के अवसर पर श्याम मंदिर मे निशान अर्पित करने के बाद भजन संकीर्तन किया गया सभी निशान यात्रियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी वही 28 फरवरी को प्रात 9 बजे ज्योत पूजन के बाद श्याम ज्योति पाठ होगा एवं प्रसाद वितरण होगा. कार्यक्रम मे पुजारी सुभाष शर्मा, सह संयोजक दुर्गा चौधरी,पवन शर्मा,अश्विनी शर्मा, मोंटी चौधरी आलोक चौधरी, जोनी बगडिया, रेणु बगड़िया, वंदना मुनका, कमल बगडिया, काफी संख्या मे महिला पुरुष शामिल थे.

