तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों महादेवी, रेणु, अज्ञेय, भवानी की जयंती मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह महादेवी वर्मा, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायान अज्ञेय, फणीश्वर नाथ रेणु एवं भवानी प्रसाद मिश्र जयंती समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सह सचिव ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आरंभ…
Author: dhiraj Kumar
मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 1 मार्च. मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा द्वारा माहेश्वरी मंडल प्रांगण में भव्य एवं उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों की बड़ी और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. पूरा परिसर रंग, उमंग और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष दिलीप कांवटिया द्वारा उपस्थित जनों को अबीर-गुलाल लगाकर एवं पारंपरिक होली टोपी पहनाकर शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि…
लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का पहले वार्षिक उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर शिक्षाविद एवं विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया एवं कहा कि स्थापना के 12 साल के लघु अंतराल में जैक से स्थापना अनुमति प्राप्त कर लेना और बच्चों का मैट्रिक में शत प्रतिशत रिजल्ट देना, विद्यालय के शिक्षकों का समर्पण एवं बच्चों की प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने ट्रस्ट के निदेशक शिव प्रसाद, सचिन प्रभात कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल अंजू पंडित…
बाराद्वारी शनि मंदिर में लायंस क्लब ’’भारत’’ ने किया भोग वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 01 मार्च: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की ओर से स्थाई परियोजना के तहत शनिवार को सामाज सेवा के तहत बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में क्लब के दर्जनों सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि मंदिर आने वाले भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। हमारा क्लब समय-समय पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों…
स्वच्छता पखवाड़ा के वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता में जी सी जे डी हाई स्कूल को तीसरा स्थान युसीआईएल सीएमडी ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी -स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, जादूगोड़ा में वेस्ट टू वेल्थ मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में जी सी जे डी हाई स्कूल मुसाबनी के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ कछम आनंद राव ने विद्यालय के बच्चों के प्रयास की…
ब्रह्मप्राप्ति ही एकमात्र पथ : आनन्दमार्ग संभागीय सेमिनार में आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा आयोजित द्वितीय संभागीय सेमिनार में वरिष्ठ आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत ने “साधना” विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आनन्दमार्ग के अनुसार मत अनेक हो सकते हैं, लेकिन पथ एक ही है और वह है ब्रह्मप्राप्ति का पथ। उन्होंने साधना के तीन स्तर — शाक्त, वैष्णव और शैव — की व्याख्या करते हुए कहा कि तीनों का पारमार्थिक मूल्य समान है। शाक्त स्तर कर्मप्रधान, वैष्णव स्तर भक्ति एवं कर्मप्रधान तथा शैव स्तर ज्ञानस्वरूपता का भाव है। प्रत्याहार साधना के चार…
मानगो नगर निगम चुनाव में हार के बाद विकास सिंह का भाजपा पर तीखा हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए की करारी हार के बाद भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मानगो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब हिंदू मतदाताओं ने भी भाजपा को नकार दिया। विकास सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कमल फूल को सिलेंडर, तीर और कैमरा कहकर जनता को भ्रमित किया गया, जिससे बच्चों तक के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि…
गम्हरिया के कई इलाकों में रविवार को पांच घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।विद्युत सब स्टेशन आदित्यपुर-4 के 33 केवी एवं सभी 11 केवी, माइक्रोशेड एक, माइक्रोशेड दो, जेएमटी, आशियाना आरकेपी एवं टेलीफोन एक्सचेंज फ़ीडरों से रविवार, 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कनेक्टर के बदलने, एबी स्विच मरम्मतिकरण, वीसीबी मेंटिनेंस आदि कार्य किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के फेज छह व सात, बास्कोनगर, उज्जवल फूड, मेहता इंजीनियरिंग, सापड़ा, उत्तमडीह, आदित्यपुर-1, भाटिया बस्ती आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष…
होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध- थाना प्रभारी राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।होली में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रहेगी। हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख पर्व होली और के मद्देनजर गम्हरिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग करने वाले तथा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और…
पितकी रेलवे फाटक पर महाजाम, 10–15 घंटे फंसे वाहन — यात्रियों व चालकों की बढ़ी मुश्किलें राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित एनएच-32 पर दक्षिण पूर्वी रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत मुरी डिवीजन के पितकी रेलवे फाटक पर लगातार लग रहे भीषण जाम ने आम यात्रियों और मालवाहक वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रह रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को 10 से 15 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया, धनबाद, बोकारो समेत बिहार,…
