Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर,कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा गठित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय की हाई पावर कमेटी की बैठक आज विधि महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में कोल्हान विश्विद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य तथा इस समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई l बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती, कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य श्री लखन मारडी,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे,कोल्हान विश्वविद्यालय के विधि कोषांग के समन्वयक डॉ संजीव कुमार विरूलि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार ने भाग लिया l

    इस अवसर पर अपने संबोधन में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि पूरे झारखंड में यह एक मात्र विधि महाविद्यालय सरकारी महाविद्यालय है जिसके उन्नयन के हर प्रयास किया जायेगा और बेहतर आधारभूत संरचना सुलभ कराकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के संबद्धता के हर निर्धारित शर्त को पूरा कराया जायेगा l
    बैठक में सर्वसम्मति से इस महाविद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय, मूट कोर्ट, स्टाफ रूम, शिक्षकों की कमी को दूर कराने और छात्रों को बेहतर सुविधा सुलभ कराने का प्रस्ताव लिया गया l बैठक में सत्र को नियमित चलाने, परीक्षा को समय पर संचालित कराने और महाविद्यालय में सी सी टी वी बेहतर कराने, महाविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों में बेहतर समन्वय तथा अनुशासन बना रहे इस पर भी ध्यान देने का निर्णय लिया गया l

    बैठक में 2026-29 की संबद्धता बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मिलने पर खुशी जाहिर की गई और विश्वविद्यालय से प्रवेश परीक्षा शीघ्र आयोजित कराने का आग्रह भी किया गया ताकि समय पर सेशन शुरू हो सके l

    समिति ने श्री शुक्ल के नेतृत्व में जमशेदपुर को- ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के नए बन रहे भवन का भी अवलोकन किया और कार्य की तीव्रता पर संतोष जताया l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित
    Next Article हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

    Related Posts

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    June 19, 2026

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.