हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले में 10 जून से 25 जून तक संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग द्वारा प्रख्यात हरिणा मेला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान मेला क्षेत्र में नशा मुक्ति संबंधी बैनर प्रदर्शित कर हरिणा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज की भागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और मेले में आए लोगों ने अभियान में रुचि दिखाते हुए अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने और जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया है।

