Author: dhiraj Kumar

दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ पारंपरिक बाहा बोंगा पूर्व, एकता और प्रकृति सम्मान का दिया संदेश। बाहा बोगा का विशेष संस्कृतियों महत्व/ बिरेन टुडू राष्ट्र संवाद संवाददाता नरवा पहाड़ :दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में रविवार को पारंपरिक बाहा बोंगा पर्व का आयोजन दिशोम जाहेरगढ़ कमिटी के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नरवापहाड़ के माझी बाबा बिरेन टुडू के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दिशोम जाहेरगढ़ के नायके बाबा सलखु मुर्मू द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। बाहा बोंगा पर्व के माध्यम से समाज में एकता, समानता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का…

Read More

ब्रह्मर्षि महिला विकास समिति की जादूगोड़ा शाखा का हुआ गठन, अध्यक्ष बनी नूतन राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोडा : महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि महिला विकास समिति की जादूगोड़ा शाखा की रविवार को आर एन विद्यार्थी के आवास पर बैठक हुई।,जिसकी अध्यक्षता जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज के स्थानीय अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने की। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में नूतन राय अध्यक्ष चुनी गई जबकि सचिव की जिम्मेदारी मीनाक्षी शर्मा को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष कान्ति निधि को बनाया गया। इसके अतिरिक्त पांच सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में अलका कुमारी, चित्रलेखा सिंह, पूनम कुमारी, पूनम सिंह, रूबी कुमारी समेत अन्य जगह दी…

Read More

भूमिहार महिला समाज का ‘रंग-धनक’ होली मिलन, एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भूमिहार महिला समाज झारखंड (BMS) की ओर से कदमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान (ब्रह्मर्षि भवन) में रविवार को होली मिलन समारोह “रंग-धनक” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन अवसर पर समाज में एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश फैलाना रहा। आयोजन में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पारंपरिक परिधान, अबीर-गुलाल और लोकगीतों की मधुर धुनों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। समारोह में पारंपरिक होली गीत, लोकनृत्य और बच्चों की रंगारंग…

Read More

जेईई मेन-2026 में नारायणा के विद्यार्थियों को ‘विद्या प्रतिभा सम्मान’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी के छात्रों ने जेईई मेन-2026 (जनवरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘विद्या प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समारोह में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक गौतम सुत्रधार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सेन्टर हेड संजय रंजन ने बताया कि कोल्हान टॉपर मुकुल महतो सहित कई छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी जेईई मेन व एडवांस-2026 में भी बेहतर प्रदर्शन का विश्वास…

Read More

जमशेदपुर की औद्योगिक आत्मा और टाटा स्टील की विरासत पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक “द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस: इम्पैक्ट, एनकोमियम्स एंड अकोलेड्स” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर को भारत का पहला सुव्यवस्थित औद्योगिक नगर कहा जाता है, यह केवल इस्पात उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की जीवंत प्रयोगशाला रहा है. इसी ऐतिहासिक और औद्योगिक विरासत को समर्पित पुस्तक “द टाटा ग्रुप बियॉन्ड बिज़नेस: इम्पैक्ट, एनकोमियम्स एंड अकोलेड्स” प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है. यह कृति टाटा समूह की 150 से अधिक वर्षों की प्रेरक यात्रा को दस्तावेज़ीय रूप में प्रस्तुत करती है और…

Read More

मंदिरों के फूलों से हर्बल गुलाल निर्माण, पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण की पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) युवा प्रकोष्ठ ने सारथी एनजीओ के सहयोग से मंदिरों में अर्पित पवित्र फूलों से 100 प्रतिशत प्राकृतिक हर्बल गुलाल बनाने की अनूठी पहल शुरू की है। इस अभियान का उद्देश्य होली को सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल बनाना तथा महिलाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में एफटीएस किड्स अद्विका काबरा और काश्वी गर्ग ने भी अपने अनुभव साझा किए। सारथी एनजीओ की संस्थापक पूजा अग्रवाल ने इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।…

Read More

शहीदों की शौर्यगाथा व राष्ट्र एकता का विराट संकल्प है अखंड तिरंगा यात्रा : काले 23 को बोर्ड परीक्षा होने के कारण इस वर्ष 22 मार्च ( रविवार) को निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा। शहरवासियों का स्नेह , समर्थन , सहयोग और आशीर्वाद से इस बार भी माँ भारती के सम्मान में आयोजित यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी । राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मां भारती के अमर सपूत भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के पावन शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा…

Read More

शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख; पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा के तुरियाबेड़ा स्थित गाजाडीह निवासी उमेश प्रसाद के घर में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिवार की खुशियां पल भर में राख हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि पिछले महीने ही घर में शादी हुई थी। अगलगी की इस घटना में शादी में मिला…

Read More

मानगो नगर निगम की अध्यक्ष सुधा गुप्ता को आफताब सिद्दीकी ने सौंपा ज्ञापन, वार्ड 2 की समस्याओं के समाधान की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो : नगर निगम चुनाव समाप्त होने के दूसरे ही दिन वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ चुके आफताब सिद्दीकी ने मानगो नगर निगम की पहली निर्वाचित अध्यक्ष सुधा गुप्ता से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वे उनके आवासीय कार्यालय पहुंचकर वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। गौरतलब है कि उनके प्रत्याशी जिबरान आफताब सिद्दीकी ने वार्ड नंबर 2 से अपना पहला चुनाव सम्मानजनक मत प्राप्त…

Read More

उलीडीह बस्ती में मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया पर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मांगे पोरोब के अंतिम दिन हरमागेया के अवसर पर उलीडीह बस्ती में हो समाज की पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप एक विशेष वैवाहिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। रविवार को दोपहर से लेकर देर रात तक चले इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। हो समाज की प्राचीन परंपरा के अनुसार जिन बच्चों के ऊपरी दांत पहले निकलते हैं, उसे अशुभ संकेत अथवा ग्रह-दोष माना जाता है। समाज की मान्यता है कि…

Read More