Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ पारंपरिक बाहा बोंगा पूर्व, एकता और प्रकृति सम्मान का दिया संदेश।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ पारंपरिक बाहा बोंगा पूर्व, एकता और प्रकृति सम्मान का दिया संदेश।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ पारंपरिक बाहा बोंगा पूर्व, एकता और प्रकृति सम्मान का दिया संदेश।

    बाहा बोगा का विशेष संस्कृतियों महत्व/ बिरेन टुडू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नरवा पहाड़ :दिशोम जाहेरगढ़, नरवापहाड़ में रविवार को पारंपरिक बाहा बोंगा पर्व का आयोजन दिशोम जाहेरगढ़ कमिटी के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व नरवापहाड़ के माझी बाबा बिरेन टुडू के नेतृत्व में किया गया।

    इस अवसर पर दिशोम जाहेरगढ़ के नायके बाबा सलखु मुर्मू द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। बाहा बोंगा पर्व के माध्यम से समाज में एकता, समानता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा किबाहा बोंगा का विशेष सांस्कृतिक महत्व है। आदिवासी परंपरा के अनुसार जब तक सारजोम बाहा की पूजा नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार के फूल का उपयोग नहीं किया जाता। यह परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान और धार्मिक अनुशासन का प्रतीक है—जिस प्रकार पहले फूल आता है और बाद में फल, उसी प्रकार एक बच्चे का जन्म होने के बाद उसे अच्छे संस्कार देकर समाज के प्रति योगदान करने की प्रेरणा दी जाती है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनबनी तोरोप पारगना बाबा हरिपोदो मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने बाहा बोंगा के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को अपनी परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोरंजन महाली, देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू एवं पोटका प्रखंड प्रमुख शुकूरमुनी टुडू का स्वागत किया गया, जिन्होंने बाहा बोंगा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें कालिकापुर तोरोप से तोरोप पारानिक शत्रुघ्न मुर्मू, काशीडीह के माझी बाबा सुसांतो हेंब्रम, पाथरचक्री के माझी बाबा दसमात मुर्मू, दामूडीह के माझी बाबा ठाकुर माझी, बाघमारा के माझी बाबा जयराम मुर्मू, हाड़तोपा माझी बाबा पर्वत किस्कू, रामसिंह सोरेन, लक्ष्मी टुडू, बाहा हांसदा, चम्पा मुर्मू, दूली टुडू, माया मुर्मू सहित अनेक ग्रामीण एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    एकता और प्रकृति सम्मान का दिया संदेश। दिशोम जाहेरगढ़ नरवापहाड़ में धूमधाम से संपन्न हुआ पारंपरिक बाहा बोंगा पूर्व
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि महिला विकास समिति की जादूगोड़ा शाखा का हुआ गठन, अध्यक्ष बनी नूतन राय
    Next Article गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह, कमलपुर एवं बिंदापुर ग्राम में छापामारी

    Related Posts

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    August 4, 2026

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    August 4, 2026

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    महाराष्ट्र सरकार की सराहनीय पहल: स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.