Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों महादेवी, रेणु, अज्ञेय, भवानी की जयंती मनाई गई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों महादेवी, रेणु, अज्ञेय, भवानी की जयंती मनाई गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकारों महादेवी, रेणु, अज्ञेय, भवानी की जयंती मनाई गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह महादेवी वर्मा, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायान अज्ञेय, फणीश्वर नाथ रेणु एवं भवानी प्रसाद मिश्र जयंती समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सह सचिव ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती एवं चारों साहित्यकारों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्पण , तत्पश्चात सरस्वती वंदना श्रीमती सुष्मिता पाठक मिश्रा के सरस्वती वंदना से हुआ । इसके बाद इन साहित्यकारों का विस्तृत साहित्यिक परिचय क्रमश: अजय प्रजापति , डॉo अरुण सज्जन, नीता सागर चौधरी एवं सुरेश चन्द्र झा ने प्रस्तुत किया ।
    अगले सत्र , कथा मंजरी के इस मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल १० कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त सुभाष चन्द्र मुनका ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की । जो इस प्रकार है —
    क्रम कथाकार कहानी का शीर्षक

    1) श्रीमती मंजू कुमारी ओलेक्स पर बेच दो
    2) श्रीमती शकुन्तला शर्मा समाज सेवा
    3) श्रीमती सुस्मिता मिश्रा विकृत मानसिकता
    4) श्री सुरेश चन्द्र झा बदलते रंग
    5 ) श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र स्वयं को तलाशना और तराशना
    6) डाॅo अरुण कुमार शर्मा जंगल में होली
    7) श्रीमती आलोक मंजरी विदुषी मदर इण्डिया
    8) श्रीमती नीता सागर चौधरी नानी की स्वेटर
    9) डाॅo एन. के.सिंह स्वर्ग या नरक
    10) श्री भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित सदुपयोग

    इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, नीता सागर चौधरी, शकुंतला शर्मा, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, बलविन्दर सिंह, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, हरभजन सिंह रहबर, सुजय कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे ।

    अज्ञेय तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित' भवानी की जयंती मनाई गई रेणु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह
    Next Article हिन्दू नववर्ष यात्रा 18 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा सह विसर्जन 28 मार्च को – अरूण सिंह

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.