Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरभि के अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या
    Uncategorized

    सुरभि के अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुरभि के अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:शहर के नरभेराम हंसराज विद्यालय स्थित कुसुम कमानी सभागार में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

    सुरभि के प्रणेता एवं जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोविंद दोदराजका विगत 26 वर्षों से इस काव्य परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए हास्य और साहित्य का विशेष उत्सव बन चुका है, जिसमें देश के अनेक प्रतिष्ठित कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

    इस अवसर पर 85 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध एवं सुप्रसिद्ध कवि संतोष आनंद की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। अन्य आमंत्रित कवियों में डॉ. आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा तथा शशि श्रेया ने अपनी ओजपूर्ण एवं हास्यरस से परिपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने मुक्त कंठ से आनंद लिया। अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए गोविंद दोदराजका के प्रति आभार व्यक्त किया। ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

    सुरभि के अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा
    Next Article संस्थापक दिवस पर जगमगाएगा जुबली पार्क और बिष्टुपुर, देश-विदेश में होंगे विविध कार्यक्रम

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.