Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक समरसता पर संस्कार भारती की विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक समरसता पर संस्कार भारती की विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक समरसता पर संस्कार भारती की विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वाधान में “सामाजिक समरसता” विषय पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Abdul Bari College, गोलमुरी में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की।

    कार्यक्रम के प्रधान आमंत्रित ओजस्वी वक्ता डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र थे, जिन्होंने अपने विचारों में सामाजिक समरसता की आवश्यकता, भारतीय संस्कृति के मूल्यों और वर्तमान सामाजिक परिवेश में पारस्परिक सौहार्द की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेष आमंत्रित अतिथि श्री अजय कुमार प्रजापति ने भी अपने संबोधन में समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत ध्येय गीत से हुई, जिसका गायन श्री नीलांबर चौधरी ने किया। स्वागत भाषण डॉ रागिनी भूषण, अध्यक्ष, संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई द्वारा दिया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री बिनोद कुमार सिंह ने निभाई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से संचालित किया।

    डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र का परिचय श्रीमती अनिता निधि ने प्रस्तुत किया, जबकि श्री अजय कुमार प्रजापति का परिचय श्रीमती नीता सागर ने पढ़ा। धन्यवाद ज्ञापन एवं वंदे मातरम् का गायन श्रीमती कृष्णा सिन्हा द्वारा किया गया, जिससे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना के वातावरण में हुआ।

    आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। साथ ही संस्कार भारती की मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती अनिता सिंह, रंगकर्मी अवतार सिंह तथा राष्ट्र सेविका समिति की विभाग प्रमुख श्रीमती सुधा प्रजापति सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    “सामाजिक समरसता” जैसे ज्वलंत विषय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने अपने विचारों से श्रोताओं को न केवल बौद्धिक रूप से संतुष्ट किया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता के प्रति नई प्रेरणा भी दी। आयोजन पूर्णतः सफल एवं सार्थक रहा।

    विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश सामाजिक समरसता पर संस्कार भारती की विचार गोष्ठी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया नेशनल साइंस डे, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल
    Next Article जमशेदपुर में ‘सर्वतंत्र’ की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण

    Related Posts

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    October 18, 2026

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.