Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के चित्रकूट सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं गीतकार श्री माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने की ।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्र (सम्पादक, प्रभात खबर) तथा विशिष्ट अतिथि डाॅo एसo एनo दुबे (सेवानिवृत्त प्रतिकुलपति,जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय) मंचासीन रहे ।

    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्री वीरेन्द्र उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र झा ने दिया । लोकार्पित पुस्तक’ निर्मल भजनामृत ‘ पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि ‘निर्मल भजनामृत’ पाठकों, श्रद्धालुओं तथा संगीत प्रेमियों के लिए एक आदर्श और मानक भक्तिगीतों को प्रस्तुत किया गया है।

    यह गीतकाव्य की कसौटी पर सधा हुआ संग्रह है। ‘

    इसके बाद मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्र ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह भजन संग्रह आनंद तत्व पर केंद्रित है। यह सर्वग्राह्य होने की क्षमता रखता है । कवि श्री निर्मल का साहित्यिक जीवन परिचय श्री सरोज कुमार सिंह मधुप ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की । जबकि यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया ।

    अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा दी गई ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से अन्य उपस्थित लोग प्रकाश मेहता, दयानंद उपाध्याय, रवीन्द्रनाथ चौबेप्रज्ञा बनर्जी, कामाख्या नारायण सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, बलविंदर सिंह, वसंत जमशेदपुरी, शीतल प्रसाद दुबे, चन्द्रीका शर्मा, एस.एन. पांडेय, राजदेव सिन्हा, चन्द्रकान्त, हरभजन सिंह रहबर, कवलेश्वर पाण्डेय, सुजय कुमार. सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।

    माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक 'निर्मल भजनामृत' का लोकार्पण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारा पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव मिश्र का सैनिक स्कूल पुरुलिया में चयन
    Next Article मानगो में मेयर सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह

    Related Posts

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 19, 2026

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    कौन हैं परिमल नाथवानी , जिन्होंने झारखंड में हेमंत को दी मात

    तीन दिवसीय कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला में पोटका के 50 किसानों ने लिया हिस्सा

    पूर्वी सिंहभूम में बालू माफिया का ‘काला खेल’: डीएमओ की नाक के नीचे करोड़ों का अवैध खनन, एक गाड़ी पर 18 हजार का मुनाफा

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.