पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा दुमका। सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ने तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पेयजल, शौचालय, विद्युत, स्प्रिंकलर, खोया-पाया केंद्र, क्लॉक रूम और ऑनलाइन सहायता व्यवस्था को पूरी…
Author: dhiraj Kumar
श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के अवसर पर हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर एवं मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है तथा सभी का दायित्व है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने हंसडीहा में कांवरियों के लिए 300 बेड क्षमता की टेंट सिटी, स्वास्थ्य शिविर, महिला-पुरुषों के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल…
प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से भगवती एन्क्लेव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल तथा शिविर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए…
युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जंबो तैयारी समिति का गठन किया गया और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर युवा संवाद अभियान चलाने तथा पूरे कोल्हान में 5,000 युवा नेताओं को तैयार करने का आह्वान किया। केंद्रीय सचिव हरिलाल महतो ने कहा कि…
आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आसंगी चेक डैम में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे एनआईटी परिसर को झकझोर कर रख दिया. मेटालर्जी विभाग के चौथे वर्ष के छात्र मीर हसन अपने दोस्तों के साथ चेक डैम घूमने और नहाने पहुंचे थे, इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए, साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना…
जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मुस्लिम बस्ती के पास स्थित कंटेनर यार्ड के समीप अज्ञात अपराधियों ने आफताब खान नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें आफताब खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को…
जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रविवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी रंजिश के चलते एक टाटा स्टील कर्मचारी पर उनके साले ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान 45 वर्षीय राजेन पांडे के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली…
केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित गदरा के पास अप्रैल माह में मिले गुलशन कुमार उर्फ गुलशन प्रसाद के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गुलशन की हत्या उसके ही पुराने केस पार्टनर जय कर्मकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, जय कर्मकार और गुलशन वर्ष…
आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप लदे दो मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। मामले में दोनों चालकों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, वाहन मालिकों एवं स्क्रैप कारोबार से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया…
तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर कांवड़ियों को सात्विक भोजन, शरबत, फल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता तारापुर (बिहार), 2 अगस्त। श्रावणी मेले के अवसर पर बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से रविवार को तारापुर में निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सुबह 9 बजे से कांवड़ियों के लिए भंडारे का संचालन शुरू किया गया। यह शिविर उन शिवभक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर…
