Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    कांवड़ियों को सात्विक भोजन, शरबत, फल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    तारापुर (बिहार), 2 अगस्त। श्रावणी मेले के अवसर पर बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से रविवार को तारापुर में निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद सुबह 9 बजे से कांवड़ियों के लिए भंडारे का संचालन शुरू किया गया।

    यह शिविर उन शिवभक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर की यात्रा पर निकलते हैं। यात्रा मार्ग में यह कांवड़ियों को मिलने वाला पहला प्रमुख सेवा शिविर है।

    शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नींबू पानी, सत्तू का शरबत, फल, साबूदाने की खीर, पूरी-सब्जी, दाल-भात सहित शुद्ध सात्विक एवं निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। सभी भक्तों को व्यवस्थित ढंग से बैठाकर भोजन कराया जा रहा है।

    शिविर के समीप ही मुंगेर जिला प्रशासन, पर्यटन सूचना केंद्र तथा स्वास्थ्य विभाग के शिविर भी संचालित हो रहे हैं, जिससे कांवड़ियों को आवश्यक प्रशासनिक, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।

    बोल बम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान शिविर लगातार संचालित रहेगा और देवघर जाने वाले शिवभक्तों की सेवा पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जाएगी।

    जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला
    Next Article लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.