Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी आने वाले पर्यटकों के लिए अब प्रकृति की गोद में आधुनिक सुविधाओं के साथ ठहरने का नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। रविवार को मकुलाकोचा स्थित अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस का उद्घाटन राज्य के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने किया। उद्घाटन के बाद रेस्ट हाउस को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

    इस मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पर्यटक दलमा वाइल्डलाइफ और जेटीडीसी की वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकेंगे। रेस्ट हाउस का किराया 3,500 रुपये प्रति रात्रि तय किया गया है, जिसमें नाश्ते की सुविधा भी शामिल रहेगी।

    राज्य सरकार दलमा क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से मकुलाकोचा और पिंडराबेड़ा में आधुनिक इको रेस्ट हाउस विकसित कर रही है। पिंडराबेड़ा का हैंगिंग इको रेस्ट हाउस भी अंतिम चरण में है और जल्द ही पर्यटकों के लिए शुरू किया जाएगा।

    मकुलाकोचा का यह इको रेस्ट हाउस पर्यटकों को दलमा के घने जंगलों, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के बीच यादगार अनुभव देगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलियाडीह नहर हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की महिला की हत्या
    Next Article तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    Related Posts

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.