Author: dhiraj Kumar

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम शिवालय में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सूर्यधाम शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, श्रीराम दरबार एवं भगवान सूर्य…

Read More

JFC बंद होने पर टाटा स्टील की सफाई, कहा- रणनीतिक फैसला, वित्तीय गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) के संचालन को बंद किए जाने के फैसले पर टाटा स्टील ने पहली बार आधिकारिक सफाई दी है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदररामम ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक है और इसका किसी भी वित्तीय अनियमितता या आर्थिक गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में शुरू हुए जेएफसी पर अब तक करीब 320 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। अब कंपनी का फोकस ग्रासरूट फुटबॉल और…

Read More

उत्कल एसोसिएशन को बड़ा झटका, संरक्षक एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के उत्कल एसोसिएशन में चल रहे विवाद के बीच संस्था के संरक्षक एसके बेहरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन में बढ़ते विवाद, आपसी मतभेद और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने को अपने इस्तीफे का मुख्य कारण बताया। एसके बेहरा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया, नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन के भीतर पारदर्शिता को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया। उन्होंने सुझाव दिया कि बाहर हुए सदस्यों को दोबारा शामिल कर चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए और सभी पक्ष…

Read More

जमशेदपुर पुलिस की डिजिटल बीट पुलिसिंग की नई पहल, आज QR Code आधारित सिस्टम का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा आधुनिक बनाने की दिशा में जमशेदपुर पुलिस एक नई पहल की है। सोमवार, 03 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा सीसीआर साकची परिसर में QR Code आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया इस नई व्यवस्था के तहत बीट पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया प्रत्येक बीट क्षेत्र में लगाए गए QR Code को स्कैन कर पुलिसकर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण और…

Read More

सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना राष्ट्र संवाद संवाददाता सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर आज मानगो दाइगुटू स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि,शांति और सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कुशलता की कामना की.इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से समाज में आपसी सद्भाव,खुशहाली की प्रार्थना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन की प्रथम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Read More

सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार रांची | सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार सुबह करीब 3 बजे मंगला आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सुबह 4 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद “बोल बम”…

Read More

जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित ऐतिहासिक जयदा शिव मंदिर परिसर रविवार की शाम भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। सुवर्णरेखा नदी के तट पर श्री श्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य गंगा महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा मंदिर परिसर और नदी घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम करीब छह बजे विधिवत गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के…

Read More

एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध और नकली शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया गया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक…

Read More

जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुमका जिला ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच तथा उच्च शिक्षा में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर समर्थन जताया। कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन ने कहा कि छात्र अपने अधिकार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कथित पेपर लीक और धांधली की…

Read More

श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम। एआई फोटो बूथ एवं वीआर इमर्शन सेंटर का हुआ शुभारंभ। राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा। दुमका/ श्रावणी मेला महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को एक नया और यादगार अनुभव प्रदान करने की दिशा में जिला पर्यटन कार्यालय, दुमका द्वारा स्थापित एआई फोटो बूथ एवं वीआर (वर्चुअल रियलिटी) डिवाइस इमर्शन सेंटर का उद्घाटन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था और आध्यात्मिकता का पर्व नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक एवं पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का भी महत्वपूर्ण…

Read More