Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध और नकली शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया गया।

    उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिट्टू कुमार महतो के अर्धनिर्मित मकान से करीब 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें लगभग 70 लीटर रंगीन नकली शराब और दो कार्टन में पैक करीब 18 लीटर बोतलबंद नकली विदेशी शराब शामिल है।

    छापेमारी के दौरान टीम ने शराब निर्माण और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री भी जब्त की। इनमें विभिन्न ब्रांड के सीलिंग कॉर्क, बोतलों के ढक्कन, फ्रंट और रियर लेबल, शराब को रंग और फ्लेवर देने के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरामेल तथा नकली उत्पाद तैयार करने में प्रयुक्त अन्य सामग्री शामिल है।

    उत्पाद विभाग के अनुसार यह फैक्ट्री नकली विदेशी शराब तैयार कर उसे नामी ब्रांड की बोतलों में पैक कर बाजार में बेचने की तैयारी कर रही थी। मामले में रिफ्यूजी कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर-1 निवासी बिट्टू महतो के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    उत्पाद विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि नकली शराब से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य और कानून व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

    88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश
    Next Article जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    August 3, 2026

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

    सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देर रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार

    पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की विरासत का अहम हिस्सा : मणिपुर के उपमुख्यमंत्री

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.