Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल स्थित ऐतिहासिक जयदा शिव मंदिर परिसर रविवार की शाम भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। सुवर्णरेखा नदी के तट पर श्री श्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य गंगा महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा मंदिर परिसर और नदी घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

    शाम करीब छह बजे विधिवत गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का शुभारंभ हुआ। वाराणसी से विशेष रूप से आमंत्रित पांच विद्वान पंडितों ने पारंपरिक शैली में शंखनाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और वैदिक मंत्रों के बीच मां गंगा की आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

    जयदा शिव मंदिर से लेकर सुवर्णरेखा नदी घाट तक आकर्षक विद्युत सज्जा और दीपों की रोशनी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। वहीं जयदा मेला मैदान में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक संगीत ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

     

    कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि पहली बार जयदा में इस तरह की भव्य गंगा महाआरती देखने का अवसर मिला। उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो वाराणसी के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर आयोजित होने वाली आरती का साक्षात दर्शन कर रहे हों।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी और चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। नदी घाट पर किसी भी संभावित हादसे से बचाव के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी।

    श्री श्याम सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, यातायात नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन के दौरान लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

    आयोजकों ने बताया कि जयदा शिव मंदिर और सुवर्णरेखा तट को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र की धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके।

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त
    Next Article केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.