दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी आने वाले पर्यटकों के लिए अब प्रकृति की गोद में आधुनिक सुविधाओं के साथ ठहरने का नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। रविवार को मकुलाकोचा स्थित अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस का उद्घाटन राज्य के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने किया। उद्घाटन के बाद रेस्ट हाउस को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी और बड़ी…
Author: dhiraj Kumar
कलियाडीह नहर हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की महिला की हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कलियाडीह नहर में 26 जुलाई को मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी दासमत बास्के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मृतका लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी और शव को कलियाडीह नहर में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। सिटी एसपी…
राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर की कैंटीन में परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु ने भोजन के दौरान प्लेट में कॉकरोच देखा, जिसके बाद उन्होंने कैंटीन प्रबंधन से इसकी शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल…
एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित वार्षिक एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, शिक्षक और कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। फाउंडेशन के रियाज शरीफ ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन आगे भी शिक्षा…
एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक सड़क के ऊपर ऊपरी पथ (एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर) बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन भेजा है। यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क दलमा सेंक्चुरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। सेंक्चुरी के नियमों के…
एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक सड़क के ऊपर ऊपरी पथ (एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर) बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन भेजा है। यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क दलमा सेंक्चुरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। सेंक्चुरी के नियमों के…
भाटिया बस्ती के विकास को लेकर एक्शन मोड में विधायक सरयू राय, पैदल भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रविवार को भाटिया बस्ती के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक पथ, मंदिर पथ सहित आसपास के कई इलाकों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली, जल निकासी, जर्जर नालियों, सड़क और अन्य…
जेएफसी को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे टाटा स्टील: दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) को बंद करने की खबर पर चिंता जताते हुए टाटा स्टील से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जेएफसी केवल एक क्लब नहीं, बल्कि जमशेदपुर की खेल संस्कृति और युवाओं की पहचान का प्रतीक है। यदि क्लब के संचालन में कोई कठिनाई है तो उसका समाधान बातचीत और सकारात्मक पहल से निकाला जाना चाहिए, न कि क्लब को बंद करके। दिनेश…
251 श्रद्धालुओं का निःशुल्क कांवर यात्रा दल सुल्तानगंज के लिए रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कांवरिया बोल बम सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को 251 श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। मानगो के ओल्ड पुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी से पूजा-अर्चना और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। यात्रा का नेतृत्व वार्ड 32 की पार्षद प्रियंका सिंह परमार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सरयू राय मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। संघ की ओर…
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर डॉ. जटाशंकर पांडेय का विभिन्न मंडलों में हुआ अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति में डॉ. जटाशंकर पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू द्वारा कार्यसमिति की घोषणा के बाद से विभिन्न मंडलों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार उनका स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मानगो, बिष्टुपुर सहित विभिन्न मंडलों और निजी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडेय को…
