Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक सड़क के ऊपर ऊपरी पथ (एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर) बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री को लिखित निवेदन भेजा है।

    यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क दलमा सेंक्चुरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। सेंक्चुरी के नियमों के कारण इस सड़क का चौड़ीकरण कर पाना कठिन है। ऐसे में बढ़ते यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए फ्लाईओवर की तर्ज पर ऊपरी पथ का निर्माण ही सबसे व्यावहारिक समाधान होगा।

    उन्होंने बताया कि डिमना चौक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग करेगा। डीपीआर में आवश्यक संशोधन तथा टाटा स्टील से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होगा। हालांकि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के आगे डिमना लेक और पटमदा की ओर जाने वाली सड़क काफी संकरी है, जिसके कारण यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित बन गया है।

    सरयू राय ने सुझाव दिया है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले किसी उपयुक्त स्थान तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि डिमना लेक लगातार पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिस प्रकार एनएच-33 पर ऊपरी पथ का निर्माण किया जा रहा है, उसी तर्ज पर यहां भी एलिवेटेड रोड बनाई जानी चाहिए।

    उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर उनकी पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत हुई है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस परियोजना में कोई विशेष तकनीकी अड़चन नहीं है और वन विभाग से अनुमति मिलने में भी कोई कठिनाई नहीं होगी।

    सरयू राय का कहना है कि इस ऊपरी पथ के निर्माण से पटमदा, बोड़ाम और कटिंग क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों की यात्रा अधिक सुगम होगी। साथ ही जमशेदपुर के लोगों को दुर्घटनामुक्त और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जमशेदपुर से पुरुलिया जाने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और सुचारु हो जाएगा।

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन
    Next Article एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    Related Posts

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    September 21, 2026

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    September 21, 2026

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अशोक सिंह राघव के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय व आवास पर चार थानों की संयुक्त छापेमारी

    पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने दिखाई हरी झंडी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश, 24 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश

    टाटा फुटबॉल अकादमी का 16वां दीक्षांत समारोह, 15 खिलाड़ी सम्मानित

    58 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शिक्षा सप्ताह में सीपीएस आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.