Author: dhiraj Kumar

गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो निकालेगी 80 किलोमीटर की श्रद्धांजलि रथ यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति पद्मभूषण एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में लगभग 80 किलोमीटर लंबी श्रद्धांजलि रथ यात्रा निकालेगी। इसकी जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। जिला समिति के अनुसार रथ यात्रा डिमना चौक से शुरू होकर चकूलिया चौक तक जाएगी। इस दौरान नरगा, घाटशिला, धालभूमगढ़ और चकूलिया समेत कई प्रमुख स्थानों पर रथ का पड़ाव होगा, जहां गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान…

Read More

नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए इस वर्ष 543 महिलाओं और 457 पुरुषों सहित कुल 1000 शिवभक्तों ने पंजीयन कराया है। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह यात्रा का 11वां वर्ष है और श्रद्धालु 9 अगस्त को बस, छोटी गाड़ियों और ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि कांवरियों की पहचान के लिए लाल रंग की टोपी, नीली गंजी और फोटोयुक्त…

Read More

AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 जुलाई: मानवाधिकार संगठन Assembly of Human Rights & Justice (AHRJ) ने सामाजिक कार्यकर्ता गुलजार सिंह को कोल्हान (झारखंड) का रीजनल सेक्रेटरी (क्षेत्रीय सचिव) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के रीजनल उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी की अनुशंसा पर बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद संगठन के अध्यक्ष भीष्म सिंह द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई। जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, गुलजार सिंह को कोल्हान क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मानवाधिकार संरक्षण तथा संगठन के…

Read More

शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानव अधिकार सहयोग संघ द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा और देश की आजादी के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय…

Read More

केरला समाजम हिन्दी स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण, बाल सदन का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: केरला समाजम हिन्दी स्कूल के प्रेक्षागृह में शनिवार को विद्यालय मंत्रिमंडल (छात्र कैबिनेट), सेफ क्लब एवं एनवायरमेंट क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुरंजन ने छात्र कैबिनेट के पदाधिकारियों को निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लक्ष्मी कुमारी ने विद्यालय की प्रेसिडेंट तथा अनिरुद्ध विश्वकर्मा ने वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली। इसके अलावा विद्यालय के चारों सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन, सेफ क्लब और एनवायरमेंट क्लब के पदाधिकारियों को भी…

Read More

द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में प्रोजेक्ट लेखन पर कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 1 अगस्त: द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, साकची के वाणिज्य विभाग द्वारा एम.कॉम. तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024–2026) की छात्राओं के लिए “प्रभावी परियोजना (प्रोजेक्ट) तैयारी के आवश्यक तत्व” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. सविता मिश्रा के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. मो. एम. नज़री, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, करीम सिटी कॉलेज का स्वागत करते हुए छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शोध एवं परियोजना लेखन के माध्यम से अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को…

Read More

पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी (+2) विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में शनिवार को पीएम श्री गतिविधि के तहत वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था—”क्या विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः बंद होना चाहिए?” इस समसामयिक और ज्वलंत विषय पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली एवं तार्किक विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने किया। उन्होंने…

Read More

समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे मजबूत नींव होते हैं और उनका अनुभव हमेशा आने वाली पीढ़ियों…

Read More

भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने जिला उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए 14वीं जेपीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच, भर्ती घोटालों की निष्पक्ष…

Read More

पार्षद एकता मंच के द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त को एक मांग पत्र सोपा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने की मांग करते हुए विभिन्न मुद्दों पर 10 सूत्री मांगपत्र तैयार किया है। इन मांगों में वार्डों के समुचित विकास, सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पार्षदों की भूमिका को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। पार्षदों ने मांग की है कि नगर निगम कार्यालय में सभी निर्वाचित पार्षदों के लिए सम्मानजनक एवं समुचित बैठने…

Read More