Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से धर्म

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए इस वर्ष 543 महिलाओं और 457 पुरुषों सहित कुल 1000 शिवभक्तों ने पंजीयन कराया है। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह यात्रा का 11वां वर्ष है और श्रद्धालु 9 अगस्त को बस, छोटी गाड़ियों और ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे।

    उन्होंने बताया कि कांवरियों की पहचान के लिए लाल रंग की टोपी, नीली गंजी और फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान सेवक बम वॉकी-टॉकी और साइकिल के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे। साथ ही डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाइयों और एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी।

    यात्रा मार्ग में आठ पड़ाव बनाए गए हैं, जहां भोजन, विश्राम, जनरेटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। देवघर में इस वर्ष श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए होटल महामाया को आरक्षित किया गया है। जलार्पण के बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए भी प्रस्थान करेंगे।

    प्रेसवार्ता में काजल प्रसाद, राधा अग्रवाल, विद्या देवी, अंजनी देवी, ऊषा रानी दास, कमला देवी, सुमन सिन्हा, पायल कुमारी एवं चंदना बनर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन पूर्ण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी
    Next Article गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो निकालेगी 80 किलोमीटर की श्रद्धांजलि रथ यात्रा

    Related Posts

    विश्व स्तनपान सप्ताह: टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता अभियान शुरू

    August 1, 2026

    श्रावणी मेला : बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविरों से श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा

    August 1, 2026

    4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व स्तनपान सप्ताह: टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता अभियान शुरू

    श्रावणी मेला : बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविरों से श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा

    4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा

    गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो निकालेगी 80 किलोमीटर की श्रद्धांजलि रथ यात्रा

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण, बाल सदन का गठन

    द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में प्रोजेक्ट लेखन पर कार्यशाला आयोजित

    पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.