Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 31 जुलाई: मानवाधिकार संगठन Assembly of Human Rights & Justice (AHRJ) ने सामाजिक कार्यकर्ता गुलजार सिंह को कोल्हान (झारखंड) का रीजनल सेक्रेटरी (क्षेत्रीय सचिव) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के रीजनल उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी की अनुशंसा पर बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद संगठन के अध्यक्ष भीष्म सिंह द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई।

    जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, गुलजार सिंह को कोल्हान क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मानवाधिकार संरक्षण तथा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें संगठन के संविधान एवं नियमावली के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

    संगठन के अध्यक्ष भीष्म सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि गुलजार सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कोल्हान क्षेत्र में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा संगठन का विस्तार भी प्रभावी ढंग से होगा।

    नियुक्ति के बाद गुलजार सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    Related Posts

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा, विसर्जन घाटों का होगा निरीक्षण

    August 1, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह: टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता अभियान शुरू

    August 1, 2026

    श्रावणी मेला : बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविरों से श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा, विसर्जन घाटों का होगा निरीक्षण

    विश्व स्तनपान सप्ताह: टाटा मेन हॉस्पिटल में जागरूकता अभियान शुरू

    श्रावणी मेला : बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविरों से श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा

    4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा

    गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो निकालेगी 80 किलोमीटर की श्रद्धांजलि रथ यात्रा

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण, बाल सदन का गठन

    द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में प्रोजेक्ट लेखन पर कार्यशाला आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.