Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी (+2) विद्यालय, न्यू बाराद्वारी में शनिवार को पीएम श्री गतिविधि के तहत वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था—”क्या विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः बंद होना चाहिए?” इस समसामयिक और ज्वलंत विषय पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली एवं तार्किक विचार प्रस्तुत किए।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वाद-विवाद प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता, आत्मविश्वास और समसामयिक विषयों की समझ विकसित करती हैं।

    प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन के उपयोग और दुष्प्रभावों पर अपने-अपने दृष्टिकोण को तथ्यों और तर्कों के साथ प्रस्तुत किया। किसी ने विद्यालय में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध का समर्थन किया तो किसी ने इसके जिम्मेदार एवं शैक्षणिक उपयोग की वकालत की। विद्यार्थियों के तर्कों और प्रस्तुति ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया।

    प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती सुषमा स्वयंप्रभा, डॉ. शुभेन्दु घोष तथा श्रीमती अनुपमा ने किया। वहीं, कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती रीना कुमारी ने किया।

    प्रतियोगिता में सरस्वती कुमारी (कक्षा 11) ने प्रथम, प्रिया पात्रो (कक्षा 12) ने द्वितीय तथा आंचल कुमारी (कक्षा 12) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्य एवं निर्णायकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

    प्रतियोगिता में करण महतो, सावन मुखर्जी, पुतुल कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनम कुमारी, सरस्वती कुमारी, प्रिया पात्रो और आंचल कुमारी सहित कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और संवाद कौशल को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

    पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    Next Article द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में प्रोजेक्ट लेखन पर कार्यशाला आयोजित

    Related Posts

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.