Author: dhiraj Kumar

मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो दाईगुट्टू के धोबी लाइन में जल्द पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण होगा । निर्माण कार्य आरंभ के पूर्व आज पूरे विधि विधान से भूमि पूजन का कार्य पंडित संतोष तिवारी के देख रेख में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह उपस्थित होकर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया । पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य निर्माणकर्ता स्वर्गीय मेवा लाल शाह के जेष्ट पुत्र प्यारे लाल शाह ने बताया कि मोहल्ले में बजरंगबली की…

Read More

टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 जुलाई 2026। टाटानगर रेलवे स्टेशन के रिजर्व लाउंज में शुक्रवार को स्टेशन सलाहकार समिति (Station Consultative Committee) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे प्रशासन और सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था तथा स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में सलाहकार समिति की ओर से सुरेश शर्मा (एससीसीआई, जमशेदपुर), हसन मलिक (सदस्य, जेआरडी), डॉ.…

Read More

विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल, केबुल बस्ती की प्रधानाध्यापिका सुश्री लुबना नूर खान के विदेशी कंपनी में चयन होने के उपरांत उनके विद्यालय में अंतिम कार्यदिवस पर विद्यालय सभागार में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष रामनरेश साहू एवं जैसप…

Read More

नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर-कोल्हान की कई अहम सड़क परियोजनाओं को दी प्राथमिकता राष्ट्र संवाद संवाददाता सांसद विद्युत वरण महतो ने वर्तमान लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से नितिन गडकरी से मुलाकात कर सड़क संबंधी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की सर्वप्रथम सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर अंतर्गत NH-18 के समीप जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होते हुए बांकुड़ा तक एक नया सड़क मार्ग का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। यह सड़क मार्ग पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टील सिटी और टाटा स्टील (जमशेदपुर)…

Read More

सोनारी के राजकीय जनता मध्य विद्यालय में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: युवाओं और स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सोनारी स्थित राजकीय जनता मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाना के प्रभारी श्रीनिवास एवं साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की…

Read More

गोलमुरी के होटल में पुलिस की दबिश, लंबे समय से ठहरे कई लोगों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस शहर में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात गोलमुरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में देर रात तक हलचल का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में…

Read More

भाजपा का हमला : “परीक्षा घोटालों पर हेमंत सरकार दे इस्तीफा, CBI जांच हो। अमर बाउरी। राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची : रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर अपनी तिजोरी भर रही है। बाउरी ने JPSC, JSSC CGL, उत्पाद सिपाही और जूनियर इंजीनियर जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्पाद सिपाही भर्ती में 13 छात्रों की मौत भी हुई। इसके बावजूद सरकार ने प्रतिबंधित कंपनी को परीक्षा…

Read More

क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: ग्रामीण क्षेत्र में संचालित क्रेशर मशीनों के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्रेशर मशीनों के संचालन से क्षेत्र में धूल, प्रदूषण और तेज कंपन के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही खेती-बाड़ी एवं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अविलंब क्रेशर मशीनों के संचालन पर रोक लगाने और मामले…

Read More

गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले “समरसता संकल्प अभियान” की विस्तृत जानकारी दी गई। साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला,…

Read More

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। पीफाउल एनक्लोजर के समीप होने वाले इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाघ संरक्षण, जैव विविधता और सतत वन प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर आगंतुकों, विद्यार्थियों और इंटर्न्स के लिए जागरूकता गतिविधियां एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वन्यजीव संरक्षण…

Read More