Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 31 जुलाई 2026। टाटानगर रेलवे स्टेशन के रिजर्व लाउंज में शुक्रवार को स्टेशन सलाहकार समिति (Station Consultative Committee) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे प्रशासन और सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था तथा स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

    बैठक में सलाहकार समिति की ओर से सुरेश शर्मा (एससीसीआई, जमशेदपुर), हसन मलिक (सदस्य, जेआरडी), डॉ. साहिर पल्ल तथा विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की प्राचार्या मीना विल्खू उपस्थित रहीं।

    रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) राकेश के. आर. रॉय, स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार सिंह सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षी एवं परिचालन अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास (Redevelopment Project) की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित योजना और मास्टर प्लान की जानकारी दी। इस दौरान परियोजना के विभिन्न चरणों एवं यात्रियों को मिलने वाली नई सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।

    यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, सूचना प्रणाली तथा अन्य यात्री सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार पर भी विचार किया गया।

    बैठक के दौरान सलाहकार समिति के सदस्यों ने टाटानगर स्टेशन पर स्वच्छता और साफ-सफाई की सराहना करते हुए रेलवे प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने स्टेशन परिसर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

    इसके अलावा ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने परिचालन दक्षता बढ़ाने और ट्रेनों के समय पर संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

    स्टेशन पर बढ़ते परिचालन दबाव और भीड़ को कम करने के लिए कुछ ट्रेनों के परिचालन को आदित्यपुर स्टेशन से संचालित किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस पहल से टाटानगर स्टेशन पर भीड़ कम होने और परिचालन क्षमता में सुधार आने की संभावना व्यक्त की गई।

    बैठक के अंत में यात्रियों से जुड़े विभिन्न अन्य मुद्दों, सुझावों और परिचालन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। रेलवे प्रशासन ने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा स्टेशन पुनर्विकास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई
    Next Article मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    Related Posts

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    September 28, 2026

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    September 28, 2026

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अभय सिंह बोले- जनता के जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस

    महाराष्ट्र एफडीए में खुली लूट! सांसद संजय राउत बोले- होटल वालों को डराकर अब वसूल रहे लाखों रुपये

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.