राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र तथा सरकारी एवं डीम्ड लीज भूमि अतिक्रमण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जो विभाग पिछले वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं कर सके, वे अपनी कमियों की समीक्षा कर इस वर्ष शुरुआत से…
Author: dhiraj Kumar
प्रचंड गर्मी से राहत पाने जुबली पार्क पहुंचे लोग, परिवार संग उठाया सुकून भरी शाम का आनंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने रविवार की शाम राहत पाने के लिए जुबली पार्क का रुख किया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं से बेहाल लोग शाम होते ही परिवार और बच्चों के साथ जुबली पार्क पहुंचे, जहां हरियाली और ठंडी हवा के बीच लोगों ने कुछ सुकून के पल बिताए। पार्क में बच्चों की चहल-पहल, परिवारों की मौजूदगी और युवाओं की भीड़ देखने लायक रही। कई लोग पार्क में घूमते…
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रशासन की तरफ से बकरीद को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आहूत शांति समिति टेल्को की बैठक में जिले के उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ये सुनिश्चित करे कि बलि के बाद बलि के अवशिष्ट अंगों को निष्पादन सही ढंग से हो। एवं साथ ही बलि के बाद अपने संबंधियों के बीच प्रसाद के रूप में वितरण के लिए शहर के अन्य क्षेत्रों में एक जगह से दूसरे जगह बलि…
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम का प्रेरणादायी एवं विश्लेषणात्मक समापन पर्यावरण संरक्षण को जन-जागरूकता से जन-आंदोलन बनाने का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला, झारखंड: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आज आठवें एवं अंतिम दिवस पर भव्य, प्रेरणादायी एवं गरिमामय वातावरण में समापन किया गया। यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा युवाओं की सहभागिता को केंद्र में रखकर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के भीतर…
भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरीक निवासी भारतीय सेना के वीर जवान स्व० दीप नारायण सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुँचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनके अंतिम संस्कार के दौरान चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह जी उनके पैतृक निवास पहुँचे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। गांव में…
24 को तिरुपति बालाजी का अन्न प्रसादम राम मंदिर में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल व महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल होंगी शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 23 मई : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 24 मई को श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम वितरित किया जाएगा। सम्मेलन अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे…
सस्टेनेबल नहीं, ‘सनातन विकास’ मॉडल अपनाएं-सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पहले पहाड़ और नदियों को बचाने, फिर विकास करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज का मॉडल थोड़ा दूसरे किस्म का है। आज विकास खूब किया जा रहा है और कभी संभव हुआ तो पहाड़ और नदियों को बचाने की बात की जा रही है। दरअसल, आज वाला विकास का मॉडल विनाश का मॉडल है। उन्होंने माना कि विकास का काम जरूरी है लेकिन वो ऐसा विकास हो, जो चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर हो। पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहे…
जमशेदपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, जुगसलाई और मानगो में मची सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता शहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से फांसी लगाकर जान देने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड की है। यहां रहने वाले 38 वर्षीय देवानंद विश्वकर्मा शुक्रवार देर रात अपने घर…
26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड की आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने को लेकर शनिवार को गरमनाला, साकची में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कीं। निर्णय लिया गया कि पूरे शहर, विशेषकर प्रमुख चौक-चौराहों को…
कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, पंचायत कमिटी और BLA-2 गठन जल्द पूरा करने का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर परिसदन में शनिवार को भूपेंद्र मरावी का जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर BLA-2 के गठन को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 231 पंचायत कांग्रेस कमिटी और नगर निकाय क्षेत्रों की वार्ड कमिटियों का गठन भी…
