Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेमचंद की कहानियों का किया पुनर्पाठ : प्रेमचंद जयंत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रेमचंद की कहानियों का किया पुनर्पाठ : प्रेमचंद जयंत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेमचंद की कहानियों का किया पुनर्पाठ : प्रेमचंद जयंत

    करीम सिटी कॉलेज के हिंदी विभाग के तत्वावधान में ‘उपन्यास सम्राट’ मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कथा सम्राट के जीवन एवं उनके साहित्य को याद किया।समारोह का मुख्य आकर्षण विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रेमचंद की कालजयी कहानियों का पुनर्पाठ (पुनरावलोकन व सस्वर वाचन) रहा, जिसके माध्यम से छात्रों ने उनकी रचनाओं के विभिन्न सामाजिक और मानवीय पहलुओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। कहानियों का पुनर्पाठ तानिया परवीन ,शाश्वत त्रिपाठी, सिद्धार्थ कुमार, सुशांत बोबोंगा आदि छात्र-छात्राओं ने किया।

    प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा ने प्रेमचंद के जीवन, चिंतन और उनकी साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी लेखनी से भारतीय साहित्य को जन-जन से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी भाषा की सादगी और विचारों की गहराई ही उन्हें ‘कथा सम्राट’ बनाती है।

    अध्यक्षीय संबोधन में विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता ने प्रेमचंद की कहानियों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “मुंशी प्रेमचंद की रचनाएँ केवल अपने दौर का इतिहास नहीं हैं, बल्कि आज के दौर की सामाजिक और आर्थिक विषमताओं को समझने का भी अचूक माध्यम हैं। उनकी कहानियों में आम आदमी, किसान और शोषित वर्ग का जो दर्द झलकता है, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रेमचंद का साहित्य समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है।”

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम ने प्रेमचंद के आदर्शो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर 4 के छात्र सुशांत बोबोंगा ने किया।

    प्रेमचंद की कहानियों का किया पुनर्पाठ : प्रेमचंद जयंत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में टेक्नोस्पोर्ट का पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट खुला, झारखंड में रिटेल विस्तार को मिली नई रफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में टेक्नोस्पोर्ट का पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट खुला, झारखंड में रिटेल विस्तार को मिली नई रफ्तार

    July 31, 2026

    मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    July 31, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रेमचंद की कहानियों का किया पुनर्पाठ : प्रेमचंद जयंत

    जमशेदपुर में टेक्नोस्पोर्ट का पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट खुला, झारखंड में रिटेल विस्तार को मिली नई रफ्तार

    मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई

    नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर-कोल्हान की कई अहम सड़क परियोजनाओं को दी प्राथमिकता

    सोनारी के राजकीय जनता मध्य विद्यालय में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोलमुरी के होटल में पुलिस की दबिश, लंबे समय से ठहरे कई लोगों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस

    भाजपा का हमला : “परीक्षा घोटालों पर हेमंत सरकार दे इस्तीफा, CBI जांच हो। अमर बाउरी।

    फर्जी पासपोर्ट मामले में छोटा राजन दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.