Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा का विशाल मशाल जुलूस, भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    भाजपा का विशाल मशाल जुलूस, भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा का विशाल मशाल जुलूस, भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच व मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने साकची जिला कार्यालय से बड़ा गोलचक्कर तक विशाल मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कथित भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित घोटालों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की सीबीआई जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। वहीं, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी और रांची में चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन करती है।

    मशाल जुलूस में बिनोद सिंह, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, कुसुम पूर्ति, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, राकेश दुबे, किशोर ओझा, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अमिताभ सेनापति, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, शैलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा तथा मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, पप्पू उपाध्याय, प्रशांत पोद्दार, विकास शर्मा, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा, युवराज सिंह, रविन्द्र सिसोदिया, कुमार अभिषेक, रितेश झा, सुमित शर्मा, रंजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, चिंटू सिंह, लीना चौधरी, बिरेन महतो, इंदरजीत सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेमचंद की कहानियों का किया पुनर्पाठ : प्रेमचंद जयंत
    Next Article श्रावण की सोमवारी को लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में तैयारियां तेज, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    July 31, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    July 31, 2026

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    साधु-संतों के अपमान पर विहिप ने जताया विरोध, संसद में भगवा वस्त्र पहनने पर कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    जमशेदपुर: जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

    भगवा वस्त्र विवाद: विहिप ने पप्पू यादव और राहुल गांधी पर साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप, मांगी माफी

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की प्रभावी कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.