श्रावण की सोमवारी को लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में तैयारियां तेज, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका:श्रावण मास की सोमवारी पर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को विधायक संजीव सरदार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पूजा-अर्चना और सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक के सौजन्य से इस वर्ष भी श्रावण मास की प्रत्येक सोमवारी को मंदिर परिसर में भक्ति संगीत जागरण और आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा झामुमो हरिणा एवं जानमडीह पंचायत कमेटी के सदस्यों ने भी लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है।

