Author: dhiraj Kumar

स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन रोड नंबर-13, आदित्यपुर-1 स्थित श्री आदित्य तिवारी के आवासीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर-1 एवं 2 के सैकड़ों ब्रह्मर्षि समाज के लोगों द्वारा स्व. मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के…

Read More

ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: अमर शहीद श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस के अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया। इस अवसर पर पप्पू सिंह ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया के कार्यों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और संघर्षों को आत्मसात कर समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि…

Read More

ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, बागबेड़ा इकाई एवं केंद्रीय इकाई जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सोमवार को भव्य नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने भाग लेकर श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर स्थित श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के चित्र पर पुष्पांजलि…

Read More

उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार शाम उधारी और कथित रंगदारी को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहुंचे थे। दोनों ने दुकानदार से करीब पांच हजार रुपये…

Read More

भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता गोरखपुर। मिशन सेव इंडिया के संस्थापक और जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. एन. सिंह ने भारत सरकार से भारत-नेपाल सीमा के सभी स्थलीय प्रवेश द्वारों (लैंड पोर्ट्स) पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित करने की मांग की है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेजी से फैलने वाली संक्रामक एवं घातक वायरल बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश की सीमाओं पर स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है।…

Read More

जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) द्वारा उद्योग स्थापना के लिए आवंटित जमीन पर वर्षों बाद भी कई इकाइयों में उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। कई प्लॉट खाली पड़े हैं, जबकि कुछ स्थानों पर केवल बाउंड्री वॉल बनाकर छोड़ दिया गया है। वहीं, जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएस फ्रेश जूस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री भी पिछले आठ माह से बंद पड़ी है, जिससे दर्जनों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 से 2022 के बीच…

Read More

तुरामडीह माइंस में अवैध वसूली पर लगेगी रोक, कथित अवैध भवन हटाने की तैयारी ग्रामसभा की मांगों पर यूसीआईएल प्रबंधन से वार्ता, विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता देने का आश्वासन ‘राष्ट्र संवाद’ की खबर के बाद तेज हुई कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जादूगोड़ा।तुरामडीह ग्रामसभा द्वारा यूसीआईएल प्रबंधन को सौंपे गए मांग पत्र के बाद गुरुवार को जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल कार्यालय में उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) राकेश कुमार की अध्यक्षता में द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में ग्रामसभा प्रतिनिधियों, विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के सदस्यों तथा यूसीआईएल अधिकारियों ने भाग लिया। वार्ता का नेतृत्व मजदूर…

Read More

48 घंटों के भीतर अबीर मिश्रा की नियुक्ति सरयू राय की धमक को ही रेखांकित करती है! राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह सुर्खियों में आए हैं ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर अपनी मांग पूरी करवाने को लेकर। बीते 27 मई को दक्षिण पूर्व रेल जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ बैठक में सरयू राय ने न सिर्फ टाटानगर से आने-जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के मसले को आक्रामक तरीके से रखा बल्कि यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को आगे बढ़ाने पर भी अपनी नाराजगी…

Read More

नगर विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, जलस्रोतों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में स्मार्ट सिटी, पेयजल, सीवरेज, ट्रैफिक मैनेजमेंट, कूड़ा निस्तारण और शहरी आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाब, डैम और अन्य जलस्रोतों पर हुए अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध निर्माणों की पहचान कर नोटिस…

Read More

रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता साहिबगंज। रांगा थाना पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को धर दबोचा तथा उनके पास से ब्राउन शुगर सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस…

Read More