Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत संस्थान के मानस सभागार में ‘ काव्य कलश सह साहित्य सेवी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिनमें साहित्य समिति के सदस्यों सहित नगर के कुल 86 साहित्यकारों को साहित्य के प्रति सेवा, समर्पण एवं संस्थान के कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान” प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह एवं मुजफ्फरपुर से पधारे अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डॉ ब्रज भूषण मिश्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका ने की । जबकि मंच पर इनके अलावा न्यासी श्री मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी एवं कोषाध्यक्ष श्री बिमल जालान आसीन रहे ।

    कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती, गोस्वामी तुलसीदास , मुंशी प्रेमचंद तथा भारतेन्दु हरिश्चंद्र के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद उपासना सिन्हा के सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई ।

    इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री बिमल जालान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन साहित्य समिति की सुश्री पूनम महानन्द ने किया ।

    कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ प्रसेनजित तिवारी ने मूर्धन्य कथाकर प्रेमचंद की जीवनी पीआर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हें भारतीय संस्कृति का प्रबल स्वर कहा तत्पश्चात स्थानीय कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया, जिनमें सर्वश्री / श्रीमती डॉ रागिनी भूषण, डॉ अरुण सज्जन, राजेन्द्र राज, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, माधवी उपाध्याय, बलविन्दर सिंह, सुरेश चन्द्र झा, रीना सिन्हा , बालकृष्ण मिश्र, शेषनाथ सिंह शरद, वसंत जमशेदपुरी, जोबा मुर्मू, सूरज सिंह राजपूत एवं मनोकामना सिंह अजय प्रमुख रहे ।

    तत्पश्चात् उपस्थित साहित्यकारों को मुख्य अतिथि द्वय द्वारा “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान -2026” , जिसके अन्तर्गत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इसके साथ ही संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न आयोजनों में श्रेष्ठ फोटोग्राफी के लिए श्री अनिल कुमार दत्ता को ‘उत्कृष्ट फोटोग्राफर सम्मान -2026’ एवं संस्थान के चार कर्मचारियों सर्वश्री दिनेश श्रीवास्तव, राजेश साहू, बिरेश कुमार एवं रवि करुआ को उत्कृट कार्य कुशलता के लिए ‘तुलसी सेवा सम्मान -2026’ प्रदान किया गया । कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान की गई ।

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को "भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र
    Next Article आजसू में युवाओं का बढ़ता जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    Related Posts

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    August 18, 2026

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    August 18, 2026

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    पाकिस्तान की असुरक्षा और आतंकवाद का यथार्थ

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा संगठन में अनुभव, संघर्ष और नई रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बयान: अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और आतंकवाद पर सवाल

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: TDPL की कराई सभी परीक्षाएं रद्द, CGL भी शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.