उत्कल एसोसिएशन को बड़ा झटका, संरक्षक एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के उत्कल एसोसिएशन में चल रहे विवाद के बीच संस्था के संरक्षक एसके बेहरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन में बढ़ते विवाद, आपसी मतभेद और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने को अपने इस्तीफे का मुख्य कारण बताया।
एसके बेहरा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया, नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन के भीतर पारदर्शिता को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया। उन्होंने सुझाव दिया कि बाहर हुए सदस्यों को दोबारा शामिल कर चुनाव कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए और सभी पक्ष आपसी सहमति से समाधान निकालें। उनका कहना है कि संस्था पूरे उड़िया समाज की धरोहर है और इसकी एकता सर्वोपरि होनी चाहिए।

