Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप लदे दो मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। मामले में दोनों चालकों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, वाहन मालिकों एवं स्क्रैप कारोबार से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के क्षेत्रों में बिना वैध दस्तावेज एवं कथित फर्जी कागजात के आधार पर स्क्रैप की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड परिसर के समीप छापेमारी की।

    कार्रवाई के दौरान स्क्रैप लदे 407 वाहन (जेएच-05एएल-6047) तथा एक छोटा हाथी वाहन (जेएच-05एयू-4216) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान दोनों वाहनों के चालक स्क्रैप परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

    मामले में टेल्को थाना क्षेत्र के जमको मछुआ बस्ती निवासी चालक बबलू कुमार (28) तथा आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर-दो, बनता नगर निवासी संतोष सरदार (27) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों तथा संबंधित कंपनी संचालक के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की है।

    आदित्यपुर थाना पुलिस ने रविवार को दोनों गिरफ्तार चालकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध स्क्रैप कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा दो चालक न्यायिक हिरासत में दो वाहन जब्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश
    Next Article केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.