संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।सातवाहिनी के जमालपुर, धीरजगंज स्थित संस्कारोदय एकेडमिक आवासीय स्कूल ऑफ साइंस में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से प्री-प्राइमरी शिक्षा को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप शुरू किया जा रहा है। चालू सत्र से पुराने पाठ्यक्रम को बदलकर सिंगापुर आधारित पाठ्यक्रम (सीबीएसई स्टैंडर्ड के अनुरूप) लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, कौशल विकास और व्यावहारिक समझ पर आधारित होगी, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते हुए अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का विकास कर सकेंगे। इसी क्रम में विद्यालय के जूनियर शिक्षकों…
Author: dhiraj Kumar
विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।विद्या भारती उच्च विद्यालय बलरामपुर, गम्हरिया में भारती शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वाधान मे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, झारखंड की टीम द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिप सदस्य पिंकी मंडल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, झारखंड के राज्य सचिव अमित मोदक, विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार एवं प्रधानाचार्य कुणाल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट्स एवं गाइड्स के…
यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:यूसीआईएल प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विस्थापित ग्रामीणों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जोआर संगठन के अध्यक्ष घनश्याम बिरूली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यूसीआईएल के रियर गेट को जाम कर दिया, जिससे यूरेनियम अयस्क की ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि 9 अप्रैल 2025 को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में यूसीआईएल प्रबंधन ने कई मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था, लेकिन…
यूसीआईएल में रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में संवेदनशील पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारियों को लेकर रोटेशन नीति पर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों और सूत्रों के अनुसार हाल के महीनों में कुछ विभागों में तबादले जरूर किए गए हैं, लेकिन कई ऐसे पद हैं जहां अधिकारी 15 से 20 वर्षों से एक ही स्थान या विभाग में बने हुए हैं। इससे कंपनी में प्रशासनिक पारदर्शिता और समानता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों का कहना…
विधानसभा में कुकड़ू थाना भवन का मामला विधायक ने रखा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से कुकड़ू थाना भवन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कुकड़ू में बना थाना भवन लगभग 10 वर्षों से तैयार है, लेकिन अब तक इसका उपयोग शुरू नहीं किया गया है। सरकार ने जवाब में बताया कि तिरुलडीह थाना के अंतर्गत तिरुलडीह, चौड़ा, कुकड़ू, ईचाडीह और लेटेमदा पंचायत शामिल हैं। बाद में कुकड़ू थाना को ‘बी’ श्रेणी का थाना अधिसूचित किया गया, लेकिन तिरुलडीह और कुकड़ू थाना का कार्यक्षेत्र समान होने के कारण कुकड़ू…
पीडीएस डीलर संघ ने मृत दुकानदार के आश्रित को 11000 रु का सहायता किया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड के पीडीएस डीलर संघ ने हल्दीपोखर स्थित स्व मैना सरदार के घर जाकर उनके आश्रित को 11000 रु का सहायता राशि प्रदान किया तथा संघ की ओर से अनुकम्पा के आधार पर भविष्य में दुकान आवंटन का भी आश्वासन दिया। विदित हो कि पिछले दिनों हल्दीपोखर के पीडीएस डीलर मेना सरदार का आकस्मिक निधन हो गया था। संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि मृत दुकानदार परिवार को संघ की ओर से सहायता राशि दिया जाता है। तथा उस…
झामुमो के प्रखंड प्रतिनिधियों ने बिजली के उजाला योजना का किया उदघाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत मंडल पाड़ा में हेमसा पुखुर के समीप मुख्यमंत्री उजाला योजना के तहत गांव में Lt बिजली तार, क्षतिग्रस्त खंबा बदलना, ट्रांसफार्मर लगाने आदि कार्य का प्रखंड प्रतिनिधि मंडल सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, रमेश सोरेन, वीरेन पात्रों ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। ज्ञात हो की प्रखंड के अंतर्गत 34 पंचायत के विभिन्न गांवों में यह काम चलेगी। इस अवसर पर झामूमों पोटका पंचायत कमेटी के अध्यक्ष दीपू मंडल, हराधन मुंडा, समीर सरदार, सलखन हेंब्रम, संतोष कुमार, सोनू महतो अभियंता, कंचन…
रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम न्याय , अधिकार और कार्यवाही पर आधारित स्वरचित कविता लेखन और कहानी लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के सभी विभागों के अलावे डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और एलबीएसएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं का मंच से वाचन भी किया।…
उपायुक्त व एसएसपी ने की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने सोमवार को धनबाद के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निकेश कुमार सिन्हा से उनके कार्यकाल में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश का स्वागत किया।
स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं ने दिया नारी शक्ति का संदेश नशा मुक्त व बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने की ली शपथ राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज समाहरणालय से 200 से अधिक महिलाओं ने स्कूटी रैली निकलकर नारी शक्ति का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्त व बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लिया। रैली को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली समाहरणालय से सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची। रैली को रवाना करने के बाद उपायुक्त…
