Author: dhiraj Kumar

टाटानगर स्टेशन जाने के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शहर में संभावित आपराधिक घटना को पुलिस ने समय रहते टाल दिया। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ऑटो से बिष्टुपुर से टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी पुलिस ने बीच रास्ते में उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष…

Read More

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों का चुनाव के लिए व्यवहार न्यायालय में कराया गया मतदान , वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं में भारी उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रांगण में गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल में सदस्यों का चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया । स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के रूप में 18 पुरुष और पांच महिला प्रत्याशी यानी कुल 23 प्रत्याशी चुनाव में नामांकन दाखिल किया था , जिसका चुनाव के लिए पूरे झारखंड राज्य के 28 जिला आठ तालुका और एक उच्च न्यायालय बार संघ यानी कुल 37…

Read More

14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन व विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर न्यायमंडल, माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीश…

Read More

घर से सोना-चांदी के गहने चोरी मामले का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:गोविंदपुर थाना क्षेत्र में घर से सोना-चांदी के गहने चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 2.60 लाख रुपये मूल्य के गहने भी बरामद किए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 11 मार्च 2026 को वादी पुष्पी देवी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि एक महिला, जो खुद को उनकी बहन…

Read More

गुड़गांव हादसा: मृतक श्रमिकों के परिजनों से मिले संजय सेठ व विद्युत वरण महतो, मुआवजा व नौकरी की पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर गुड़गांव में हुए दर्दनाक हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को राहत दिलाने के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सक्रिय पहल की। दोनों नेताओं ने गुड़गांव स्थित एक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से फोन पर बातचीत कर मृतक…

Read More

सत्य और साहस की पत्रकारिता की पहचान बना राष्ट्रसंवाद: राज किशोर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड की प्रतिष्ठित पत्रिका “राष्ट्र संवाद” के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती समापन वर्ष मनाने के अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह ने राष्ट्र संवाद परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज किशोर सिंह ने कहा कि राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष पूरे होना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर उन्होंने पूरे राष्ट्र संवाद परिवार एवं इसके संपादक देवानंद सिंह को ब्रह्मर्षि परिवार और ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से ढेरों…

Read More

धनबाद को मिला नया तोहफा: आज PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के धनबाद को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली लंबे समय से प्रतीक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16619/16620) का उद्घाटन आज तिरुचिरापल्ली स्टेशन पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो धनबाद होकर बोकारो और रांची रूट से चलेगी। इससे यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी और दक्षिण भारत तक यात्रा में 5-6 घंटे की बचत होगी। रूट और स्टॉपेज ट्रेन पोत्तनूर (तमिलनाडु) से धनबाद तक चलेगी, जिसमें धनबाद से गोमो…

Read More

जमशेदपुर को औद्योगिक टाउनशिप घोषित करने की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 11 मार्च को सुनवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदपुर को औद्योगिक टाउनशिप घोषित करने से जुड़ी अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में 11 मार्च को सुनवाई निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक टाउनशिप की अधिसूचना को लेकर दायर याचिका में इसके वैधानिक और प्रशासनिक पहलुओं पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस निर्णय से स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था, नगर निकायों की भूमिका और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रभावित…

Read More

सरजमदा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर ठेका मजदूर की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरजमदा निवासी 35 वर्षीय अनिल गुईयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल गुईयां एक निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर छत की सेंट्रिंग का काम कर रहे थे। दोपहर में काम खत्म होने के बाद जब मजदूर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, उसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया। सीढ़ियों में रेलिंग नहीं होने के कारण वह अनियंत्रित होकर…

Read More

राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की काले की अपील, विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों को किया संबोधित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इस क्रम में साकची, महालक्ष्मी मंदिर, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट तथा गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में…

Read More