Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों का चुनाव के लिए व्यवहार न्यायालय में कराया गया मतदान , वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं में भारी उत्साह 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों का चुनाव के लिए व्यवहार न्यायालय में कराया गया मतदान , वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं में भारी उत्साह 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों का चुनाव के लिए व्यवहार न्यायालय में कराया गया मतदान , वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं में भारी उत्साह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रांगण में गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल में सदस्यों का चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया । स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के रूप में 18 पुरुष और पांच महिला प्रत्याशी यानी कुल 23 प्रत्याशी चुनाव में नामांकन दाखिल किया था , जिसका चुनाव के लिए पूरे झारखंड राज्य के 28 जिला आठ तालुका और एक उच्च न्यायालय बार संघ यानी कुल 37 बार संघ में एक साथ मतदान हुआ । चुनाव में वोटिंग का समय गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया था । जमशेदपुर जिला बार संघ के कुल 2212 अधिवक्ता मतदाताओं में 1525 अधिवक्ताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। यहां पर कुल प्रत्याशी में नौ पुरुष और तीन महिलाएं थी और उसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला , अनिल कुमार तिवारी , प्रकाश कुमार झा , कुमार राजेश रंजन , राजेश कुमार जायसवाल , राजेश दास , आफताब आलम खान , हामिद राजा और जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं ,जबकि महिलाओं में विनीता सिंह , रंजना कुमारी और शिल्पी प्रसाद सहित सभी प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में बंद हो गया । चुनाव में कुल पांच बूथ बनाए गए थे और 9 मत पेटी का प्रयोग किया गया था। चुनाव देने के लिए 30 काउंटर बनाए गए थे । सभी बुजुर्ग महिला और पुरुष अधिवक्ता मध्य आयु के अधिवक्ता और युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-कर कर शांतिपूर्ण ढंग से अपना मत का प्रयोग किया और संध्या 6:30 बजे तक कुल 1473 अधिवक्ताओं ने अपना मत का प्रयोग किया और सभी प्रत्याशियों ने जाकर मत पेटी का अवलोकन किया और तीन ऑब्जर्वर जो बाहर से आए थे तथा जिला बार संघ के सम्मानित अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास , उपाध्यक्ष बलाई पांडा , संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार , जय प्रकाश भक्त , पुष्पा कुमारी , रंजना मिश्रा , अभय कुमार सिंह , गौरव पाठक , अनंत गोप , लूसी कश्यप , आलोक कुमार सिंह आदि के संयुक्त प्रयास से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया । वहीं चुनाव के दौरान वोट डालने में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हेल्प डेस्क स्टॉल लगाकर सहयोग किया गया ।

    इसके साथ ही चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो , इसके लिए विशेष रूप से सीतारामडेरा थाना सहित पुलिस प्रशासन का सार्थक सहयोग रहा । चुनाव में अधिक से अधिक अधिवक्ता गण अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थक वोटरों से वोट करने की अपील की और अनुरोध किया । इसमें अधिवक्ता अक्षय कुमार झा , मिथिलेश सिंह , संजीव सिंह , महेश कुमार , पवन कुमार , राजीव रंजन , अमित कुमार , विनोद कुमार मिश्रा के साथ-साथ लगभग 100 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने मिलजुल कर पूरे मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महती भूमिका निभाया ।

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026–31: राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में दाखिल किया नामांकन वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं में भारी उत्साह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन व विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर
    Next Article टाटानगर स्टेशन जाने के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.