Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले

    यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की काले की अपील, विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों को किया संबोधित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इस क्रम में साकची, महालक्ष्मी मंदिर, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट तथा गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

    इन बैठकों में उपस्थित नागरिकों को 22 मार्च को आयोजित होने वाली इस यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया।

    इस अवसर पर नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि वर्ष 2016 में देश विरोधी नारों के प्रतिकार तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से नमन परिवार द्वारा अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत की गई थी। तब से यह यात्रा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होकर देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

    बैठकों में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर इस वर्ष भी शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

    राष्ट्र की अखण्डता और शहीदों के सम्मान के लिए निकलती है अखंड तिरंगा यात्रा : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस इंटरनेशनल का ‘शी शक्ति–वीमेन एम्पावरमेंट’ कार्यक्रम आयोजित, 21 बेटियों की शिक्षा का संकल्प
    Next Article सरजमदा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर ठेका मजदूर की मौत

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.