पीडीएस डीलर संघ ने मृत दुकानदार के आश्रित को 11000 रु का सहायता किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड के पीडीएस डीलर संघ ने हल्दीपोखर स्थित स्व मैना सरदार के घर जाकर उनके आश्रित को 11000 रु का सहायता राशि प्रदान किया तथा संघ की ओर से अनुकम्पा के आधार पर भविष्य में दुकान आवंटन का भी आश्वासन दिया। विदित हो कि पिछले दिनों हल्दीपोखर के पीडीएस डीलर मेना सरदार का आकस्मिक निधन हो गया था। संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि मृत दुकानदार परिवार को संघ की ओर से सहायता राशि दिया जाता है। तथा उस परिवार के साथ हर दुख की घड़ी में संघ साथ रहता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनवर अली, जितेंद्र गुप्ता, भृगु कालिंदी, विकाश गुप्ता, शुरू सरदार आदि उपस्थित थे।

