पालकी साहिब के भव्य स्वागत पर सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा कमिटी को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर को निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के दौरान साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब के श्रद्धामय एवं ऐतिहासिक स्वागत की चहुंओर सराहना हुई। पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने स्वागत को यादगार बना दिया। आयोजन की सफलता पर गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सेंट्रल दीवान के अवसर पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रधान निशान सिंह ने कहा कि पालकी साहिब का स्वागत करना कमिटी और संगत के लिए सौभाग्य है। यह सम्मान सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का है। महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि साकची गुरुद्वारा साहिब में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया।
ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू और सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि स्वागत की भव्यता को सिख संगत के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी खूब सराहा। निशान सिंह और परमजीत सिंह काले ने गुरु महाराज का शुक्राना अदा करते हुए सभी सेवादारों, सहयोगियों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह बरियार, बलबीर सिंह धंजल, श्याम सिंह, जगमिंदर सिंह, नानक सिंह, बॉबी सिंह, हरविंदर सिंह, मनोहर सिंह मित्ते, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा में सिख नौजवान सभा, साकची के सदस्यों तथा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जतिंदरपाल कौर, मंजीत कौर, सतनाम कौर, अवतार कौर, हरजिंदर कौर और नरिंदर कौर ने योगदान दिया। सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की सदस्य राज कौर, गुरमीत कौर और कमलजीत कौर सहित अन्य सेवादारों ने भी अपनी सेवाएं अर्पित कीं।