संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रांची रवाना, परविंदर सिंह ने किया नेतृत्व
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: रांची में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रांची पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रवाना होने के दौरान कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस मार्च में कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करेगी।

