Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।विद्या भारती उच्च विद्यालय बलरामपुर, गम्हरिया में भारती शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वाधान मे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, झारखंड की टीम द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिप सदस्य पिंकी मंडल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, झारखंड के राज्य सचिव अमित मोदक, विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार एवं प्रधानाचार्य कुणाल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों द्वारा स्व निर्मित पिरामिड, रेस्क्यू करने के तरीके, टेंट लगाने आदि की प्रदर्शनी की गई। प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य पिंकी मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी संस्था बच्चों में अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की भावना विकसित करती है तथा उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करती है जो सराहनीय है। इस मौके पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के अमित मोदक ने बताया कि स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य किसी भी संकट या आपदा की स्थिति में देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार ने कहा कि इसी विद्यालय के छात्र दुर्गा प्रसाद बास्के को वर्ष 2024 में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैंप निदेशक मनोज मोदक, प्रशिक्षण प्रभारी प्रणय राय, विद्यालय की कोर्डिनेटर राधा पाल, निबेदिता चटर्जी आदि की प्रमुख भूमिका रही।

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन
    Next Article संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    Related Posts

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    October 1, 2026

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    October 1, 2026

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    उज्जैन हिंसा: एआई-निर्मित वीडियो ने भड़काई सांप्रदायिक तनाव की आग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.