Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 10, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।सातवाहिनी के जमालपुर, धीरजगंज स्थित संस्कारोदय एकेडमिक आवासीय स्कूल ऑफ साइंस में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से प्री-प्राइमरी शिक्षा को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप शुरू किया जा रहा है। चालू सत्र से पुराने पाठ्यक्रम को बदलकर सिंगापुर आधारित पाठ्यक्रम (सीबीएसई स्टैंडर्ड के अनुरूप) लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, कौशल विकास और व्यावहारिक समझ पर आधारित होगी, जिससे बच्चे खेल-खेल में सीखते हुए अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का विकास कर सकेंगे। इसी क्रम में विद्यालय के जूनियर शिक्षकों के लिए टूनडेमी शैक्षिक संगठन के माध्यम से ऑनलाइन एक विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक सोफिया शेख ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति तथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मानक के अनुरूप आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत के अलावा शिक्षिका मोनिका कुमारी, संगीता देवी, कार्यालय सहायक समेत सभी शिक्षक शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पढ़ाने की नई तकनीकों और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को सीखा।

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट पश्चात वेबिनार का लाइव प्रसारण, ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.