रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम न्याय , अधिकार और कार्यवाही
पर आधारित स्वरचित कविता लेखन और कहानी लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के सभी विभागों के अलावे डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और एलबीएसएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं का मंच से वाचन भी किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दो महिलाशक्ति यूथ इंटरप्रेन्योर नंदिनी कुमारी और विलेज रिसोर्स पर्सन सीमा बोस का अभिनंदन और स्वागत किया गया। ये दोनों ही जमीन से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती हैं। इन दोनों का अभिनंदन उत्तरीय, पौधा और डायरी देकर किया गया। बी.एड.की छात्रा मोनालिसा महतो ने महिला शक्ति और सामर्थ्य को प्रतिध्वनित करते हुए नृत्य की प्रस्तुति की। अपने आशीर्वचन में कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन जी ने कहा कि महिलाएं सभ्यता और संस्कृति की संवाहक हैं और उनकी शिक्षा , सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। स्वागत भाषण प्रिंसिपल डॉ डॉक्टर कल्याणी कबीर ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या कर्मकार ने कार्यक्रम का संचालन, धन्यवाद ज्ञापन वूमेन सेल इंचार्ज डॉ रश्मि लुगून किया।
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए एक प्रस्तुति भी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोला, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गागराई, डॉ रश्मि लुगून और डॉक्टर किशन कुमार शर्मा , स्टूडेंट काउंसिल की अध्यक्ष मीतू केवर्त और दोशमा दिग्गी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

