Author: Devanand Singh

एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत खोदावंदपुर, बेगूसराय। दौलतपुर गांव स्थित एम एस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पिंटू शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक रामसुंदर यादव ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मुख्य अतिथि युगेश्वर…

Read More

गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी और…

Read More

गांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो मंच छोटा हो सकता है, लेकिन बदलाव की सोच बड़ी होनी चाहिए।इसी सोच को साकार करते हुए गांधी जयंती के अवसर पर नवाचार विजन फाउंडेशन के तत्वावधान में तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पकठौल पंचायत के जयमंगलटोल स्थित हनुमान मंदिर के समीप युवाओं के समूह द्वारा जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नाटक, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, किशोरियों की शिक्षा तथा बेटियों के साथ समान व्यवहार…

Read More

शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटी, घर में लगी आग अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलने का दावा खोदावंदपुर,बेगूसराय। फफौत पंचायत के तारा गांव में गुरुवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटने के बाद एक घर में आग लग गयी. इस घटना में घर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गये. पीड़ित गृहस्वामिनी तारा गांव निवासी सुरेश कुमार की पत्नी किरण देवी ने बताया कि अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. बताया जाता है कि एक अक्टूबर की शाम अचानक घर में आग लग गयी. बैटरी फटने…

Read More

सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार जख्मी वृद्धा का निजी क्लिनिक में चल रहा इलाज, हालत चिंताजनक खोदावंदपुर,बेगूसराय। बाड़ा गांव में बीते 30 सितंबर की रात सोई अवस्था में अपनी सास के शरीर पर गर्म तेल डालने के आरोप में पुलिस ने पतोहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार महिला की पहचान बाड़ा पंचायत के वार्ड चार निवासी माया शंकर सहनी की 30 वर्षीया पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रीता देवी पर अपनी 65 वर्षीय सास के शरीर पर सोई अवस्था में गर्म तेल…

Read More

*बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व* *बखरी (बेगूसराय)।* दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बखरी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने की। इसमें पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, जुलूस मार्ग और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी पूजा समितियां प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके…

Read More

रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग। पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार। मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहां गांव का। मंसूरचक। थाना क्षेत्र के तेंमुंहा गांव में 2 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे सुबह मो एनुअल का पुत्र मो कैसर से पांच लाख रुपया रंगदारी मांग को ले कर गांव के ही पड़ोसी युवक घर पर पहुंच गाली गलौज करते हुये फायरिंग करने लगा। पूरा परिवार दहशत में आ गया। घटनास्थल पर 112 की पुलिस टीम पहुंचकर हंगामा कर रहे एक युवक मो मुश्ताक का पुत्र मो इस्तियाक उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत मो कैसर…

Read More

ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जमशेदपुर में सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव को लेकर ‘विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्देश्य नशे और सट्टेबाजी से समाज एवं युवा पीढ़ी पर पड़ रहे प्रभाव और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा करना था. सम्मेलन की तैयारियों के दौरान भी आयोजकों ने नशाखोरी और सट्टेबाजी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी. कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम…

Read More

देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना पुलिस ने आपराधिक इतिहास रखने वाले अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि अनुप चक्रवर्ती बागबेड़ा मैदान में सहयोगियों के साथ किसी आपराधिक घटना की तैयारी में है। इसके बाद डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई और उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास…

Read More

दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं जिला पुलिस-प्रशासन की बैठक एसएसपी कार्यालय में हुई। बैठक में सिटी एसपी ललित मीणा, सभी डीएसपी व थाना प्रभारी समेत पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पूजा पंडालों में भीड़, सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। समिति ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बेहतर इंतजाम की मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन…

Read More