श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और…
Author: Devanand Singh
पटना में पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या पटना: पटना में शनिवार तड़के एक पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (मध्य) स्वीटी सहरावत ने बताया कि अजीत कुमार भोजपुर जिले के निवासी थे और बिहार की राजधानी में अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। सहरावत ने कहा, ‘‘अजीत शहर के गांधी मैदान इलाके में पुलिसकर्मियों के लिए बने बैरक में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब पांच बजे खुद को गोली मार ली, उनके सिर में गोली का निशान है। शव को…
महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा किया गया शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थल निरीक्षण घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युतीकरण, पहुंच पथ मरम्मती, नदी घाटों पर पार्किंग आदि की समीक्षा की ——————————– महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने स्वर्णरेखा घाट मानगो पुल, दो मुहानी घाट, कदमा सब स्टेशन घाट, नया घाट में साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों…
भाजपा ने अजित पवार को ‘ब्लैकमेल’ किया, इसकी जांच होनी चाहिए: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लाने के लिए उन्हें ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ वैसे तो देशभर में अपने काम पर लगी हुई है लेकिन महाराष्ट्र में…
जमशेदपुर समेत कोल्हान में आया भूकंप, कुछ सेकंड के लिए डोली धरती झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 9:20 मिनट पर आया, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जमशेदपुर के कुछ इलाकों में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। लोगों ने कुछ सेंकेंड तक कंपन महसूस किया। चाईबासा के चक्रधरपुर में भी भूकंप के झटकों से डरकर घर से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रांची…
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का प्रति घंटा अपडेट देने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रहा। हरियाणा के गुरुग्राम, जींद, अंबाला और कुरुक्षेत्र समेत कुछ जगहों पर वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार तो हुआ, लेकिन तब भी यह ‘खराब’ श्रेणी में ही दर्ज किया गया। दिवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार को…
नवंबर माह में भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर, यूपी में भी ठंड 10 नवंबर के बाद देगी दस्तक नई दिल्ली. नवंबर की शुरुआत में भी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर जारी है, जो आमतौर पर इस समय ठंड के आगमन का इंतजार करते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन प्रदूषण के चलते कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाई रह सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. ऐसे में राजधानी के निवासियों को ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद…
IND vs NZ: विराट कोहली के रन आउट से भड़के रवि शास्त्री नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मुंबई में खेला जा रहा है. पहले दिन 14 विकेट गिरे. पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद बैटिंग करने आई टीम इंडिया के भी 86 रन पर 4 विकेट गिर गए. दिन का आखिरी विकेट विराट कोहली का था. कोहली रन आउट हो गए. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच…
एक्शन और कामेडी से भरपूर फिल्म- ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इस दीवाली पर दर्शकों के लिए एक मनोरंजक और रोमांचक अनुभव लेकर आई है. रोहित शेट्टी का निर्देशन एक बार फिर उनके खास स्टाइल – तेज-तर्रार एक्शन, हास्य से भरी हुई घटनाएं और दिलचस्प किरदारों के साथ लौटा है. ‘सिंघम अगेन’ अपने पूर्ववर्ती फिल्मों की तरह ही दर्शकों के लिए एक सम्पूर्ण पैकेज साबित होती है, जिसमें न केवल जबरदस्त एक्शन और ड्रामा है, बल्कि हंसी-ठिठोली और भावनात्मक पल भी शामिल हैं. यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और अपनी कहानी में उन्हें…
बन्ना गुप्ता ने विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं -विजय खां राष्ट्र संवाद संवाददाता यह विधानसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और झारखंडियों के सम्मान को बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई झारखंड के विकास के लिए है. यह लड़ाई धर्म और जात पात के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों के विरुद्ध है. उक्त बातें आज यहां जमशेदपुर पश्चिम के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां ने कही. उन्होंने कहा कि शहर की जनता अच्छी तरह से जानती है…
