राष्ट्रसंवाद 25 साल की सफल पत्रकारिता यात्रा पूरी होने पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रसंवाद परिवार और पाठकों को हार्दिक बधाई दी।
राष्ट्रसंवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रसंवाद पत्रिका ने आज अपनी गौरवशाली 25 वर्ष की सफल यात्रा पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रसंवाद परिवार एवं पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रसंवाद ने पिछले पच्चीस वर्षों में पत्रकारिता की मर्यादा और मूल्यों को बनाए रखते हुए समाज, राष्ट्र और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का सराहनीय कार्य किया है। प्रिंट, न्यूज़ पोर्टल, मासिक पत्रिका दैनिक और डिजिटल संस्करण के माध्यम से राष्ट्रसंवाद ने सूचना के प्रसार के साथ-साथ समाज को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मीडिया संस्थान की सफलता के पीछे उसके संपादक की दूरदर्शिता, निष्पक्ष सोच और समर्पित नेतृत्व का विशेष योगदान होता है। राष्ट्रसंवाद के संपादक देवानंद सिंह जी ने जिस प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ाया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है और युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
विधायक पूर्णिमा साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रसंवाद भविष्य में भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाता रहेगा तथा पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करेगा।
उन्होंने राष्ट्रसंवाद परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और जनहित की आवाज को सशक्त रूप से बुलंद करता रहे।

