डा.अजय ने गोलमुरी,भूईंयाडीह तारकंपनी में चलाया जनसम्पर्क अभियान डा. अजय ने सीटू तालाब छठ घाट में की बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने शनिवार को गोलमुरी, बजरंग नगर, भुईंयाडीह एवं तारकंपनी क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाया. क्षेत्र के लोगों ने डा. अजय को अपना समर्थन देने का वादा किया. मौके पर अजय कुमार ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है. वह 25 वर्षों की शासन से परेशान है. जमशेदपुर को विकसित बनाना मेरी प्रतिबद्धता है. लोगों को बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करुंगा. जमशेदपुर…
Author: Devanand Singh
उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को श्रद्धा एवं उल्लास से ‘गोवर्धन पूजा’ का पर्व मनाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया हालांकि पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय के ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में ‘गोवर्धन पूजा’ शुक्रवार को ही मना लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े थे। परिक्रमा करने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। वहीं जिला…
मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें – बन्ना गुप्ता फ्लाइ ओवर के काम में अड़ंगा लगाने वाले वाले को जनता देगी करारा जवाब – बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कई पदयात्राएं, नुक्कड़ सभाएं और चुनावी बैठकें की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी से विकास का काम किया है. गली गली में पेवर्स ब्लॉक की सड़कें बनवाई. सड़कों का चौड़ीकरण और कालीकरण करवाया. सोनारी दोमुहानी संगम के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस क्रम में…
सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आर.ओ. ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में किया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, मतदान केन्द्रवार आवंटित किये गए ईवीएम विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सम्बंधित आर.ओ द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसमें बूथ वार ईवीएम आवंटित किए गए। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई । जिला अंतर्गत कुल 1913 मतदान केंद्रों के लिए रेंडमाइजेशन में जिले के छह विधानसभा क्षेत्र 44-बहरागोड़ा,…
दो दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब का गुरता गद्दी दिहाड़ा कल से, साकची गुरुद्वारा सज धज कर तैयार अकाली दल पहली बार कर रहा है आयोजन, कथावाचक हरप्रीत सिंह वडाला, ढाढ़ी जत्था निर्मल सिंह जेठुवाल संगत को जोड़ेंगे अलौकिक दुनिया से जुगो जुग अटल सिखों के पवित्र धर्म ग्रंथ सतगुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज का 316वां गुरता गद्दी दिहाड़ा (गुरगद्दी दिवस) रविवार और सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में मनाने को लेकर साकची गुरुद्वारा साहिब सज धज कर तैयार है। 3 और 4 नवंबर को होने वाला गुरता गद्दी दिहाड़ा कीर्तन समागम धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल, जमशेदपुर…
उलीडीह और मानगो बाजार के दुकानदारों से विकास सिंह ने मांगा समर्थन । जनप्रतिनिधियों ने केवल वोट लिया बाजार में नहीं बनाया शौचालय – विकास सिंह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह ने आज उलीडीह ,कालिंदी बस्ती,बिरसा रोड, राम कृष्णा कॉलोनी, क्षेत्र में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को पश्चिम जमशेदपुर में परिवर्तन लाने की बात कही विकास सिंह ने कहा चुनाव के वक्त प्रत्याशी दिन रात क्षेत्र में रहते हैं और चुनाव खत्म होने के साथ ही सफेद हाथी की तरह लापता हो जाते हैं । पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने…
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जमशेदपुर महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में- प्रतुल शाहदेव कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को शैतानी और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाला बता चुके हैं टंच माल, रिजेक्ट माल, इंपोर्टेड मॉल, उपभोक्ता वस्तु जैसे शब्दों का शर्मनाक प्रयोग किया है कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने…
बहरागोड़ा : बेंन्दा गाँव में भाजपा जनसंपर्क कार्यक्रम तहत महिला से मिले भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड के बनकाटा पंचायत अतंर्गत बेंन्दा रसिक जीवन मंदिर प्रगन में सामने भाजपा जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से बड़ी संख्या में महिलायें से मुलाकात कर भाजपा पक्ष पर मतदान करने की अपील किये। इस मौके पर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च के रुप में देने का वादा किया था। परन्तु 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान…
पोटका विधानसभा में नारियल तो खूब फूटे उद्घाटन कितने का हुआ ? पोटका विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा बागबेड़ा की गिनती ना तो शहरों में होती है और ना ही ग्रामीण क्षेत्रों में यहां समस्याओं का अंबार है धीरज कुमार सिंह विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान के पूर्व चौक चौराहों पर विधायक के कार्यों की होने लगी समीक्षा सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं जीत के बड़े-बड़े दावे ऐसे में विधायक के कार्यों की चाय और पान दुकान पर चर्चा ना हो यह संभव नहीं . पोटका विधानसभा का नाम झारखंड के मानचित्र पर पहले पायदान पर आता है…
जयशंकर और थाईलैंड के विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर और थाईलैंड के उनके समकक्ष मैरिस सांगियाम्पोंगसा ने शनिवार को दिल्ली में एक बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘रॉयल कथिना’ समारोह के लिए संगियाम्पोंगसा की यात्रा दोनों देशों के बीच ‘‘दीर्घकालिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण है।’’ थाईलैंड के मंत्री रविवार को भारत से रवाना होने वाले हैं। जयशंकर ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं।…
