भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये अब रेड जोन जिलों में दो दिन लॉकडाउन लागू किया जायेगा. कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगाने के निदेश दिए. गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में रविवार को एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था. दूसरे दिन का लॉकडाउन शनिवार या सोमवार को हो सकता है इसका फैसला जिलों का क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप करेगा. इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि कफ्र्यू का वक्त सभी…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर। जिला बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड में कुछ पदाधिकारियों द्वारा दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड में हेमंत सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है और इसी कोशिश के तहत कुछ पदाधिकारी क्वारंटाइन मामले में दोहरा मापदंड अपना रहे हैं। सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर होते हैं परंतु पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दिल्ली से झारखंड आते हैं तो उन्हें होम क्वारंटाइन रखा जाता है। परंतु कोई साधारण व्यक्ति अन्य प्रदेशों से झारखंड में आता है तो उसे पेड़…
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 की जगह उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 लागू करने का स्वागत किया है जिसमे कही भी मामला दर्ज करने की आजादी है तथा पी आई एल और जनहित याचिका भी कंज्यूमर फोरम में दायर करने का प्रावधान किया गया है। पहले के कानून में ऐसा प्रावधान नही था।श्री शुक्ल ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री रामबिलास पासवान को बधाई दिया है। श्री शुक्ल ने श्री पासवान…
नई दिल्ली. उन्नत अस्त्र प्रणाली से सुसज्जित पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप को 29 जुलाई को भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने की संभावना है. यह बात एक आधिकारिक बयान में कही गई. भारतीय वायुसेना ने कहा कि इन विमानों को शामिल किए जाने से संबंधित अंतिम समारोह अगस्त के दूसरे पखवाड़े में होगा. इसने कहा कि भारतीय वायुसेना के पांच राफेल विमानों की पहली खेप के जुलाई के अंत तक भारत पहुंचने की संभावना है. विमान को अंबाला वायुसेना स्टेशन में 29 जुलाई को शामिल किए जाने की संभावना है. भारतीय वायुसेना ने कहा कि वायुसेना के…
श्रीनगर. राजस्थान की सियासी जंग में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एंट्री हो गई है. उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि इस मामले में उन्हें और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला को बेवजह घसीटा जा रहा है. उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि वे ऐसे झूठे और घटिया आरोप सुनकर तंग हो गए कि राजस्थान में सचिन पायलट जो कुछ भी कर रहे हैं उसका किसी तरह से फारूक अब्दुल्ला या उनकी रिहाई से लेना देना है. इस मामले में उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को फटकार लगाई और कहा है कि अब बहुत हो गया है…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को टालने का फैसला किया है. अब वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल अक्टूबर नवंबर में होगा. सोमवार को हुई आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में वर्ल्ड कप को टालने का फैसला लिया गया. वर्ल्ड कप के रद्द होने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन के लिए रास्ता साफ हो गया है. बीसीसीआई सितंबर के आखिरी हफ्ते में आईपीएल 13 का आयोजन कर सकती है. पिछले दो महीने से ही वर्ल्ड कप का…
नई दिल्ली. राजस्थान सरकार ने सियासी उठापटक के बीच CBI जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में अब CBI सीधे किसी केस की जांच नहीं कर सकेगी. किसी भी केस की जांच के लिए पहले राज्य सरकार की सहमति जरूरी होगी. प्रदेश के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार परिस्थिति के अनुसार किसी केस पर सहमति देगी. सरकार ने पहले की सभी सामान्य सहमति रद्द कर दी है. हालांकि विशिष्ट व्यक्तिगत मामलों में सहमति रहेगी. गौरतलब है कि गहलोत सरकार ने सीबीआई को लेकर यह फैसला…
लखनऊ. मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में पिछले तीन महीने से भर्ती थे. उनके निधन की जानकारी बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर दी है. टंडन राज्यपाल से पहले लोकसभा में सांसद भी रहे हैं. गौरतलब है कि तीन महीने पूर्व लालजी टंडन किडनी और लीवर की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद कल उनकी हालात और ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया गया, जिसके बाद आज उनका देहांत हो गया. मध्य…
तिरुपति. आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर के एक पूर्व मुख्य पुजारी श्रीनिवासमूर्ति दीक्षुतुलु (73) की आज सुबह कोरोनोवायरस से मौत हो गई. हालांकि मंदिर के बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उक्त पुजारी काम पर नही थे. अब तक मंदिर के 21 पुजारियों सहित 158 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंदिर के चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी ने मीडिया को बताया कि श्रीनिवासमूर्ति दीक्षुतुलु पूर्व मुख्य पुजारी थे. उन्हें पिछले साल ही अपने कर्तव्यों से मुक्त कराया गया था. उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक मंदिर की सेवा की थी. इससे पहले रेड्डी ने मंदिर बंद करने…
नई दिल्ली. अभी पूरी दुनिया चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मुश्किलों से गुजर रही है और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस वायरस से बचने के लिये वैक्सीन तैयार करने में जुटे हुये हैं. ऐसे में चीन से ही एक और डराने वाली खबर आ रही है.विशेषज्ञों का कहना है कि चीन से एक और खतरनाक वायरस पैदा होने का खतरा मंडराने लगा है. इस मामले से संबंधित वल्र्ड एनिमल प्रोटेक्शन के साथ काम करने वालीं साइंटिस्ट केट ब्लैसजैक ने बताया कि चीन में बेहद आक्रामक तरीके से फार्मिंग की जा रही है, इससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस…
