नई दिल्ली. देश भर में चीनी समान के खिलाफ प्रदर्शन होने के साथ ही मोदी सरकार भी आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और चीनी प्रोडक्ट के इम्पोर्ट पर रोक लगाने के लिए कई रणनीति तैयार कर रही है. मोदी सरकार ने चीनी निवेश और चीनी सामान के आयात पर धीरे-धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसके तहत अब सरकार चीन से आयात किए जाने वाले कई रोजमर्रा के सामानों पर भारी भरकम टैक्स लगाएगी. जो अगले पांच साल के लिए लागू रहेंगे. इसके साथ सरकार ने चीन से आयात होने वाले प्रोडक्ट पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के लिए…
Author: Devanand Singh
तेहरान. ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. ईरान कहा है कि अमेरिका को कासिम सुलेमानी को मारने का बराबर का खमियाजा भुगतना पड़ेगा. मंगलवार को ईराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कादिमी के साथ हुए बैठक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई ने अमेरिका को धमकाया. खामनेई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस बात का जिक्र था. 3 जनवरी को अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत हो गई थी. वह ईरान की रेवोल्युशनरी गार्ड्स के लीडर थे. अमेरिका ने सुलेमानी पर इलाके में अमेरिकी फौज पर हुए हमले के पीछे के मास्टरमाइंड…
अफगानिस्तान में एक 16 वर्षीय लड़की का इंतकाम चर्चा का विषय बन गया है. कमर गुल अपने माता-पिता की हत्या करने वाले तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ AK-47 उठाकर तीन आतंकियों को भून डाला. उनका यह इंतकाम अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं कमर गुल के साहस की पूरी कहानी… पाकिस्तान में तालिबान आतंकवादियों की गोली का शिकार होने के बावजूद पूरी बहादुरी से अपनी जिंदगी संवारने वाले मलाला यूसुफजई के बारे में तो आपने काफी कुछ सुना होगा. अब हम आपको बताते हैं कमर गुल की कहानी जिन्होंने न सिर्फ तालिबान का सामना किया…
सोल. स्पेस एक्स रॉकेट ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के पहले सैन्य संचार उपग्रह को लॉन्च किया. इसे दक्षिण कोरिया की अपने चिर प्रतिद्वंदी और परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के खिलाफ की जा रही रक्षा तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है. दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (डीएपीए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. उसने कहा कि एएनएएसआईएस-2 उपग्रह अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनवेरल सैन्य हवाई स्टेशन से बीते दिन स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 30 मिनट पर छोड़ा गया. अल जजीरा के अनुसार स्पेसएक्स एक प्राइवेट रॉकेट कंपनी है…
नई दिल्ली. सिम कार्ड वेरिफिकेशन में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग में बल्क बायर और कंपनियों के लिए ग्राहक वेरिफिकेशन नियम कड़े कर दिए हैं. नए नियमों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी को नया कनेक्शन देने से पहले कंपनी के रजिस्ट्रेशन की जांच करनी होगी और हर 6 महीने में कंपनी की वेरीफिकेशन करनी होगी. कंपनियों के नाम पर सिम कार्ड का फ्रॉड बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. Corporate Affairs मंत्रालय से कंपनी के रजिस्ट्रेशन की जांच करनी होगी. हर 6 महीने में कंपनी की लोकेशन का वेरिफिकेशन करना होगा. कंपनी की वेरिफिकेशन…
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने राज्यों को N-95 मास्क बर बड़ी चेतावनी जारी की है. स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक राजीव गर्ग ने राज्यों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मामलों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि छिद्र वाले N-95 मास्क से जानलेवा वायरस का प्रसार नहीं रुकता है और यह कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के ‘विपरीत’ है. केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक राजीव गर्ग ने राज्यों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मामलों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि सामने आया…
नई दिल्ली. वैश्विक महामारी के चलते ICC T20 वर्ल्ड कप स्थगित होने के बाद IPL 2020 को लेकर हो रही चर्चा अब ख़त्म हो गई है.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने IPL 2020 का आयोजन का UAE में करने का फैसला लिया हैं. बोर्ड ने इस बात की इजाजत सरकार से मांगी है. इस बात की पुष्टि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने मंगलवार को की. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के बृजेश पटेल ने बताया कि, ‘कोरोना वायरस के चलते स्थगित हुआ IPL 2020 अब यूएई में आयोजित होगा. हमने सरकार की मंजूरी के लिए आवेदन भेजा…
वॉशिंगटन. अमेरिका ने एक बार फिर चीन के खिलाफ अपनी सख्त नीतियों को जाहिर कर दिया है. अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) में संशोधन के पास कर दिया गया है. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बोरा और कांग्रेस प्रतिनिधि स्टीव शैबोट ने संशोधन पेश किया था. अमेरिकी सांसदों ने कहा कि चीन ने कोरोनावायरस का इस्तेमाल ध्यान भटकाकर भारतीय इलाकों को हथियाने के लिए किया. अमेरिकी सांसदों ने संशोधन में चीन की गलवान में की गई हरकत और दक्षिण चीन सागर में उसकी क्षेत्रीय दादागिरी की साफ तौर पर निंदा की. संशोधन…
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने कंडम वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर पर चोरी की गाडिय़ां बेचने वाले गैंग के सात और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 62 लग्जरी कारें बरामद की हैं. इससे पहले 21 जून को पुलिस ने गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार करके 50 गाडिय़ां बरामद की थीं. इसे मिलाकर लखनऊ पुलिस इस मामले में कुल 112 गाडिय़ां बरामद कर चुकी है. जो कि, पूरे देश में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी…
लंदन. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कोविड-19 संकट के दौरान बिना रुके काम करने वाले डॉक्टरों, शिक्षकों और पुलिसकर्मियों जैसे अन्य कर्मियों को मंगलवार को वेतन बढ़ोतरी की सौगात दी. यह वेतन बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2020-21 के लिए है. सुनक ने कहा कि इससे देश में करीब 9 लाख कर्मियों को फायदा होगा. इसके तहत शिक्षकों को 3.1 फीसदी, चिकित्सकों को 2.8 फीसदी वेतन वृद्धि मिलेगी. वहीं पुलिस कर्मियों और कारागार कर्मियों दोनों को 2.5 फीसदी की वृद्धि मिलेगी.भारतीय मूल के सुनक इंफोसिस के संस्थापक एन. नारायणमूर्ति के दामाद हैं. सुनक ने कहा कि यह वेतन वृद्धि इन…
